Shaheed Diwas 2024: उत्तराखंड के सीएम धामी ने किया भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स हेंडल पर लिखा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी एवं माँ भारती के अमर सपूत भगत सिंह जी, सुखदेव जी एवं राजगुरु जी के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन।राष्ट्रभक्ति एवं शौर्य से परिपूर्ण आपकी गौरवशाली जीवनगाथा चिर काल तक समाज को प्रेरित करती रहेगी।

ज्ञात हो कि देश के इतिहास में 23 मार्च का दिन बेहद अहम है। सन् 1931 में इसी ही के दिन अंग्रेजों ने भारत के युवा स्वतंत्रता सैनानी भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को फांसी दे दी थी। आजादी की लड़ाई में देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों की श्रद्धांजलि में यह दिन मनाया जाता है।
भारत में शहीद दिवस जबकि दो बार मनाया जाता है। प्रथम शहीद दिवस 30 जनवरी को बापू यानी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है, जबकि वर्ष का दूसरा शरीद दिवस हर साल 23 मार्च भारत के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को समर्पित है।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड में BJP सरकार के 2 साल पूरे, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गिनाईं उपलब्धियां












Click it and Unblock the Notifications