उत्तराखंड में BJP सरकार के 2 साल पूरे, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
Uttarakhand: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शुक्रवार को उन्अहोंने पनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला किया और बेरोजगारों, महिलाओं और देवभूमि के हित में कड़े फैसले लिए।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में गति लाई, इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में 22 वर्षों में इतनी भर्ती नहीं हुई, जितनी बीते ढाई साल में हुई। उन्होंने मीडिया के सामने आंकड़े रखे कि लोक सेवा आयोग से 22 सालों में 6859 युवाओं को नौकरी मिली, जबकि ढाई सालों में 7600 की नियुक्तियां हुईं।
भारतीय जनता पार्केटी मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम धामी ने कहा कि हमने जनता से चुनाव में जितने भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड यूसीसी कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है। राष्ट्रपति से विधेयक को स्वीकृति मिल गई है। कानून को लागू करने के लिए एक कमेटी बना दी है। यह कमेटी शीघ्र अपना काम पूरा करेगी और यूसीसी को लागू करेंगे। यूसीसी लागू होने के साथ काफी से लोगों के संदेह भी दूर हो जाएंगे। यह कानून सभी के भले के लिए है। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा।
धामी ने कहा कि वर्षों से नकल का अपराध हो रहा था। प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं इसे हो रहे इस धोखे के विरुद्ध हमारी सबसे सख्त कानून लाई। देवभूमि की अलग पहचान है। हमने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया। अराजक तत्वों और दंगई से निपटने के लिए दंगारोधी कानून भी बना दिया।
महिलाओं को 30 % आरक्षण दिया। धामी ने कहा कि मातृशक्ति में आगे बढ़ने की ललक है। उत्सतराखंड सरकार ने उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया है।
यह भी पढ़ें Lok sabha Chunav: सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, जनता से भाजपा के पक्ष में मांगे वोट












Click it and Unblock the Notifications