देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को ध्वस्त करेंगे मोदी, मुंबई में विपक्ष पर बरसे उत्तराखंड के सीएम धामी
Uttarakhand: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि देश विरोधी ताकतें विदेशी ताकतों के साथ मिलकरभारत को कमजोर करने की साजिश कर रही हैं। मुख्यमंत्री धामी ने ईस्ट मुंबई के विले वार्ले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहा कि देश की जनता ने देश विरेाधी ताकतों के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है।
सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में आईआईटी, एम्स जैसे संस्थान बन रहे हैं। भारत में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचों का निर्माण कार्य जारी है। भारत डिजीटल भुगतान के क्षेत्र में सबसे आगे है। अंत्योदय के सिद्धांत पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में 55 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड प्रथम राज्य बन गया है, जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू की गई है। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। अब उत्तराखंड में पूरी पारदर्शिता से सरकारी भर्तियां हो रही हैं। भाजपा सरकार ने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बचाकर रखा जाये।
यह भी पढ़ें CG: भूपेश बघेल पर बरसे BJP सांसद विजय बघेल, बताया फर्जी बात करने वाला फर्जी आदमी












Click it and Unblock the Notifications