Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जाते-जाते अपने 7 साथियों की जान बचा गया मासूम चंदन, सरकारी स्कूल की शौचालय की छत गिरने से हुआ हादसा

चंपावत: सरकारी स्कूल की छत गिरने से छात्र की मौत, 7 घायल

देहरादून, 15 सितंबर। चंपावत जिले में पाटी स्थित मौनकांडा के सरकारी स्कूल प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को हुए हादसे में शौचालय की छत गिरने से तीसरी कक्षा के 8 वर्षीय छात्र चंदन की दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन मासूम चंदन ने जाते जाते अपने 7 साथियों की जान भी बचाई, जिसमें एक उसका बड़ा भाई भी शामिल बताया जा रहा है।

4 बच्चे अब भी जिला अस्पताल में अंडर ऑर्ब्जवेशन में

4 बच्चे अब भी जिला अस्पताल में अंडर ऑर्ब्जवेशन में

हादसे में घायल 7 बच्चों में से 3 को पास के अस्पताल से ही छुट्टी दे गई थी, लेकिन 4 बच्चे अब भी जिला अस्पताल में अंडर ऑर्ब्जवेशन में रखे गए हैं। इस हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने के साथ ही मजिस्टीयल जांच के आदेश दिए हैं, जबकि शिक्षा विभाग अब ऐसे स्कूलों को चयनित कर पुराने जर्जर कमरों को ध्वस्तीकरण करने में जुटा है।

मध्यान्ह के समय स्कूली बच्चे खेल रहे थे

मध्यान्ह के समय स्कूली बच्चे खेल रहे थे

बुधवार को चंपावत जिले में पाटी स्थित मौनकांडा के सरकारी स्कूल प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह के समय स्कूली बच्चे खेल रहे थे। स्कूल में दो शौचालय हैं, एक इस्तेमाल का और दूसरा निष्प्रयोग का है। इस बीच 8 बच्चे खेलते-खेलते पुराने जर्जर शौचालय के पास आकर खेलने लगे। इस बीच किसी बच्चे के हाथ से दीवार पर हाथ लगी तो दीवार गिर गई। जिससे वहां पर खेल रहे मासूम बच्चे हादसे का शिकार हो गया।

चंदन नीचे गिरा, जिस पर पूरा लोड आ गया

चंदन नीचे गिरा, जिस पर पूरा लोड आ गया

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चंदन का सिर फर्श से टकराया और वह नीचे गिरा, जिस पर पूरा लोड आ गया। इस वजह से जहां चंदन की दर्दनाक मौत हुई, तो बाकि बच्चे घायल हो गए। इस वजह से चंदन की ने जाते जाते 7 अन्य बच्चों की जिदंगी बचा ली। इन बच्चों में उसका एक बड़ा भाई भी शामिल था। जिस समय ये घटना हुई उस समय स्कूल में 14 बच्चे और 2 शिक्षक मौजूद थे।

सभी बच्चे खतरे से खाली

सभी बच्चे खतरे से खाली

ये स्कूल मुख्यालय से 45 किमी और मौनकांडा से 10 किमी दूरी पर है। चंपावत के मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सक्सेना ने बताया कि हादसे में घायल 3 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि 4 बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया है। सभी बच्चे खतरे से खाली है। लेकिन उन्हें कुछ समय अंडर ऑर्ब्जवेशन में रखा गया है।

हादसे के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट, ध्वस्तीकरण के लिए कार्रवाई में जुटा

हादसे के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट, ध्वस्तीकरण के लिए कार्रवाई में जुटा

सरकारी स्कूल में हुए इस हादसे के बाद अब शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस तरह के स्कूल परिसर में भवन, कमरों को चिह्नित किया गया है। जिन्हें ध्वस्तीकरण के लिए विभाग कार्रवाई में जुटा है। माध्यमिक के ऐसे 25 स्कूलों को चिह्नित किया गया है। जहां पर कमरे या कोई भवन जर्जर है। उन्हें ध्वस्त किया जाएगा।

मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश, मृतक छात्र के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश, मृतक छात्र के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकाण्डा के शौचालय की छत गिरने की घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए। जिस पर जिलाधिकारी चम्पावत ने एसडीएम पाटी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में एसडीएम को निर्देश दिये हैं कि इस दुर्घटना के कारणों की तत्काल जांच पूर्ण कर 15 दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी चम्पावत ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतक छात्र के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी और घायल छात्रों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+