केदारनाथ में मंदिर समिति उठाने जा रही बड़ा कदम, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार से की ये अपील
मंदिर समिति ने की धामों के पास सामान घर बनाने की मांग
देहरादून, 6 जुलाई। केदारनाथ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने सामान घर बनाने को लेकर पहल की है। इसके लिए मंदिर समिति ने राज्य सरकार से धामों के पास सामानघर बनाने की मांग की है, जहां श्रद्धालु मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले अपने मोबाइल फोन और पर्स आदि रख सकें। बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रदेश के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु को इस संबंध में एक पत्र लिखा है।

गर्भगृह में मोबाइल ले जाने पर विवाद
चारधाम में अब श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गई है। जिसके बाद से मंदिर समिति अब व्यवस्थाओं पर फोकस करने में जुटी है। इस बीच बीते दिनों मेें मंदिर समिति ने केदारनाथ में कई बदलाव किए हैं। सबसे पहले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होते ही मंदिर समिति ने गर्भ गृह तक जाने की अनुमति दे दी है। लेकिन गर्भ गृह तक जाने की परमिशन मिलते ही कुछ लोगों ने इसका गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया है। अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। इस बीच गर्भगृह में प्रतिबंध हटते ही केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में मंदिर के अंदर भक्तों के प्रवेश और स्वयंभू लिंग की पूजा-अर्चना को दिखाया गया है। इस तरह के वीडियो प्रतिबंधित है। ऐसे में ये मंदिर समिति की लापरवाही मानी जा रही है। इसके बाद से यात्रियों से मंदिर में दर्शन के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है। साथ ही मंदिर परिसर में मॉनिटरिंग बढ़ाई गई है।
दिर परिसर में सामान घर या लॉकर रूम बनाने की मांग
बीते रविवार को केदारनाथ में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं में किसी ने मंदिर में प्रवेश करते ही मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दो मिनट दस सेकंड के वीडियो में मंदिर के अंदर प्रवेश के साथ बाबा के दर्शनों व पूजा होते दिखाई गई है। जिसके बाद से मंदिर समिति के कर्मचारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जो कि लापरवाही और सुरक्षा में चूक मानी जा रही है। वीडियो वायरल होने की बात सामने आने के बाद मंदिर समिति ने अब मंदिर परिसर में सामान घर या लॉकर रूम बनाने की मांग की है। इसके लिए मंदिर समिति ने मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है। मंदिरों के आसपास लॉकर रूम की व्यवस्था जरुरी है, जहां पर श्रद्धालु अपने सामान और खासकर गैजेट्स रख सकें। सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल की ही सामने आती है। ऐसे में लॉकर रूम की जरुरत होती है। अन्य धामों में प्राइवेट और दुकानों में लॉकर रूम की व्यवस्था है, लेकिन हिमालयी मंदिरों में दुकानें परमानेंट नहीं होती है। ऐसे में यहां पर मंदिर समिति ने सरकार से लॉकर रूम बनाने की मांग की है।
केदारनाथ में नियमों में काफी बदलाव
बीते दिनों में केदारनाथ में नियमों में काफी बदलाव हुए हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने व बंद करने के समय में बदलाव किया है। अब सुबह पांच बजे से केदारनाथ मंदिर में दर्शन हो रहे हैं। जबकि रात में 9 बजे कपाट बंद हो रहे हैं। मानसून के सक्रिय होने व यात्रियों की कम होती संख्या को ध्यान में रखते नई व्यवस्था बनाई गई है। केदारनाथ धाम के 6 मई को कपाट खुलने के बाद से श्रद्धालुओं का आंकड़ा साढ़े 8 लाख पार हो चुका है। अब तक सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन हो रहे थे। लेकिन अब मंदिर समिति ने नियमों में बदलाव कर दिया है। इससे पहले भक्तों की संख्या कम होने के बाद शुक्रवार से केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। पहले श्रद्धालु सभा मंडप से ही बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे। इस बीच गर्भगृह में प्रतिबंध हटते ही केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो कि प्रतिबंधित है। इसको देखते हुए मंदिर समिति ने ये कदम उठाया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications