औली में होंगे विंटर गेम, जोशीमठ से ही होगी यात्रा, सतपाल महाराज ने बताया ये है सरकार का प्लान
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्पष्ट किया है कि औली में इस बार विंटर गेम कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं ने भी सुरक्षित औली का संदेश देने के लिए स्कीइंग परीक्षण शुरू कर दिया है।

औली विंटर गेम कराने और चार धाम यात्रा को जोशीमठ से ही कराने पर सरकार फोकस कर रही है। इसके लिए धामी सरकार ने अधिकारियों को माहौल तैयार करने और जरुरी निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को भी युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश
जोशीमठ प्रकरण के बीच धामी सरकार औली विंटर गेम और चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर अभी से कमर कसने लग गई है। जिसको लेकर अधिकारियों को भी युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्पष्ट किया है कि औली में इस बार विंटर गेम कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं ने भी सुरक्षित औली का संदेश देने के लिए स्कीइंग परीक्षण शुरू कर दिया है। औली में पर्यटन व्यवसाय से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। यहां बर्फबारी के दौरान पर्यटन का पीक सीजन होता है। पर्यटन मंत्री महाराज ने स्पष्ट किया कि पर्यटन विभाग औली में शीतकालीन खेल कराने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए हैं।
Recommended Video
चार धाम यात्रा पर जितने भी बाईपास,पूरी तरीके से दुरुस्त कर लिया जाए
चारधाम यात्रा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारियों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां-जहां भी सड़क धंस रही है और भूस्खलन की शिकायत मिल रही है उसकी रोकथाम के साथ-साथ पल-पल की रिपोर्ट सरकार को दी जाए। पर्यटन, लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा सुचारू एवं निर्बाध रूप से प्रारंभ होने से पूर्व समय से सभी तैयारियां कर ली जाएं। समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को पर्वतीय जनपदों में सड़कों के अवरुद्ध होने तथा उनके बेहतर रखरखाव के लिए बेलदारओं की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उनकी तत्काल नियुक्ति की जाए और विभाग में रिक्त चल रहे पदों को तत्काल भरा जाए। महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मार्ग और पुलों के पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्रता से किया जाना चाहिए। बैठक में जोशीमठ मैं हुए भू-धसाव, मारवाडी और हेलंग बाईपास के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा पर जितने भी बाईपास है उन्हें भी पूरी तरीके से दुरुस्त कर लिया जाए। महाराज ने मार्गों के नवनिर्माण में विस्फोटक इत्यादि का प्रयोग न करते हुए नवीनतम तकनीक का प्रयोग करने की भी अधिकारियों को सलाह दी। उन्होने पी०एम०जी०एस०वाई० से लोक निर्माण विभाग को हस्तान्तरित मार्गों के अनुरक्षण के लिए तत्काल धनराशि आवंटित कर प्राथमिकता के आधार पर अनुरक्षण कार्य किये जाने के भी आदेश दिए।
ये भी पढ़ें-उत्तराखंड की रक्षक मां धारी देवी की आंखों में आंसू, क्या है वायरल वीडियो का मामला












Click it and Unblock the Notifications