उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपीएससी में 22वीं रैंक लाने वाले अंशुल भट्ट से की मुलाकात
यूपीएससी परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल करने वाले अंशुल भट्ट ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2023 में 22वीं रैंक हासिल करने वाले देहरादून निवासी अंशुल भट्ट जी ने भेंट की।
इस अवसर पर सीएम धामी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। आशा है देश सेवा के लिए आगे भी काम करते रहेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विश्व पृथ्वी दिवस की बधाई











Click it and Unblock the Notifications