उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विश्व पृथ्वी दिवस की बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पृथ्वी दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर कहा कि सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु और प्राकृतिक जलस्रोत इस धरा का श्रृंगार हैं।
उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से विकास को धरातल पर उतारकर ही इन सभी का संरक्षण किया जा सकता है। आइए, हम सभी इस दिवस पर हरित धरा के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सनातन का विरोध करने वाले लोग देश के शुभचिंतक नहीं, बोले- सीएम पुष्कर सिंह धामी












Click it and Unblock the Notifications