हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की बैठक, विक्रय केंद्र का किया शुभारंभ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में हर घर तिरंगा अभियान के लिए बैठक की। प्रदेश और जिला की टोलियां शामिल रहीं।
देहरादून, 01 जुलाई : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में हर घर तिरंगा अभियान के लिए बैठक की। प्रदेश और जिला की टोलियां शामिल रहीं। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा, प्रदेश कार्यालय में तिरंगा विक्रय केंद्र का शुभारंभ भी किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार "हर घर तिरंगा अभियान" की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विभिन्न गैर सरकारी संस्थानों, संगठनों, NGO, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को इस अभियान से जोड़ते हुए उनके सुझाव भी प्राप्त कर रही है। इस अवसर पर मेरे साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, सम्मानित पार्टी और पदाधिकारीगणों समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
बाल गंगाधर की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें याद किया है। उन्होंने ट्वीट कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। कहा कि पूर्ण स्वराज की मांग को प्रखरता से उठाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। सांस्कृतिक जन जागरण के माध्यम से समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने वाले आपके विचार सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेंगे।
यह भी पढ़ें- पुष्कर सिंह धामी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर किया याद