पुष्कर सिंह धामी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर किया याद
आज लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि है। उन्होंने स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, और हम इसे लेकर रहेंगे का प्रसिद्ध नारा दिया थाा।
नई दिल्ली, 01 अगस्त: आज लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि है। उन्होंने स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, और हम इसे लेकर रहेंगे का प्रसिद्ध नारा दिया थाा। इस नारे से स्वतंत्रता की लौ जलाई थी। बाल गंगाधर की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें याद किया है।
उन्होंने ट्वीट कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। कहा कि पूर्ण स्वराज की मांग को प्रखरता से उठाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। सांस्कृतिक जन जागरण के माध्यम से समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने वाले आपके विचार सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेंगे।
बाल गंगाधर तिलक एक समाज सुधारक, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी थे। वह स्वराज के अनुयायी थे। बाल गंगाधर तिलक का निधन 1 अगस्त 1920 को हुआ था। मराठी और हिंदी में उनके भाषण लोकप्रिय थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ भारत की स्वतंत्रता की नींव रखने में मदद की और इसे एक राष्ट्रीय आंदोलन में बदल दिया।
यह भी पढ़ें- पुष्कर सिंह धामी ने सावन के तीसरे सोमवार पर दी बधाई, बोले- महादेव सभी भक्तों पर कृपा बनाए रखें