नाराज नेताओं को मनाने की जुगत! शपथ ग्रहण से पहले सतपाल महाराज से मिलने पहुंचे पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, 04 जुलाई। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी को सीएम पद सौंपा गया है, जिसपर वह आज (रविवार) शाम शपथ ग्रहण करेंगे। 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने राज्य मंत्री सतपाल महाराज से देहरादून में उनके आवास पर मुलाकात की।

Pushkar Singh Dhami arrived to meet Satpal Maharaj before taking oath as CM

आपको बता दें कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र के कैबिनेट में मंत्री रहे सतपाल महाराज व डॉ. हरक सिंह रावत का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल था लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने पुष्कर सिंह धामी पर अपना विश्वास जताया और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बीच अब पुष्कर सिंह को सीएम बनाए जाने से पार्टी के कुछ नेता और मंत्री रह चुके विधायक नाराज हो गए हैं। विधायक दल की बैठक के बाद हरक सिंह और सतपाल दोनों भाजपा कार्यालय से चले गए थे।

यह भी पढ़ें: जानिए पुष्कर सिंह धामी का लखनऊ कनेक्शन, जो आज बन जाएंगे उत्तराखंड के सबसे यंग सीएम

ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी अब पुष्कर सिंह धामी के जरिए नाराज सीनियर नेताओं को मनाने की जुगत में लगी हुई है। सतपाल महाराज के अलावा पुष्कर सिंह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मिलने उनके आवास पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक सीएम पद के लिए पुष्कर सिंह के चुनाव के बाद सतपाल महाराज, मदन कौशिक, सुबोध उन्‍याल, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल और यशपाल आर्या जैसे नेता पार्टी के इस कदम से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि तीरथ सिंह रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बंशीधर भगत ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी का कोई भी विधायक नाराज नहीं है।

Recommended Video

    Pushkar Singh Dhami Oath: CM बनने पर खुश परिवार, मां और पत्नी ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+