Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok sabha election 2024: भाजपा ने पांचों सीट पर खोले कार्यालय, 5 लाख से ज्यादा अंतर से जीतने की ये है प्लानिंग

उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना रणनीति पर धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने पांचों लोकसभा सीट पर चुनाव कार्यालय खोलकर शंखनाद कर दिया है।

Lok sabha election 2024 BJP opened offices all five seats plan win margin more than 5 lakhs

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें हैं। हर सीट पर वर्तमान में भाजपा का ही सांसद है। लेकिन भाजपा ने इस बार हैट्रिक लगाने के साथ ही हर लोकसभा सीट को पांच लाख वोट के अंतर जीतने का लक्ष्य बनाया है। जिसके लिए शुरूआत करते हुए चुनावी कामकाज शुरू हो गए हैं।

सबसे पहले प्रदेश भाजपा ने पांचों लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय खोल दिए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय से पहले टिहरी लोकसभा सीट उसके अलावा दूसरे चुनाव कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया।

प्रदेश प्रभारी का कहना है कि यह चुनाव कार्यालयों की प्राण प्रतिष्ठा है, जहां सभी सीटों को रिकॉर्ड मतों से जीतने के लोकतंत्र के महायज्ञ में हम सबको आहुति देनी है। पार्टी ने हर लोकसभा सीट को पांच लाख वोट के अंतर जीतने का लक्ष्य बनाया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव कार्यालय में एक मास्टर वोटर लिस्ट रखकर मतदाताओं का मार्गदर्शन किया जाए। कार्यालय में संयोजक, संचालन समिति, जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम मोदी ने 2014 में जीत के बाद जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने का काम किया। 2019 की जीत के बाद उनकी आकांक्षाओं को पूर्ण किया। अब 2024 की जीत, भारत को दुनिया के सिरमौर बनाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, यह कार्यालय पार्टी की आगामी सभी चुनावी गतिविधियां का केंद्र होंगे। हम पार्टी की तरफ से तय लक्ष्य 75 प्लस मत प्रतिशत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा कर रहेंगे। शीघ्र ही जिलों एवं विस स्तरों पर भी पार्टी ज्वाइनिंग के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+