Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नया विवाद, सड़क से लेकर थाने तक देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा

भाजपा के कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे के साथ विवाद को लेकर पूर्व विधायक एक बार फिर विवादों में है। पूर्व विधायक ने सड़क से लेकर थाने में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Former BJP MLA Kunwar Pranav Singh Champion come into controversy son police checking dehradun

भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार चैंपियन अपने बेटे को पुलिस के चेकिंग के दौरान रोकने के कारण खड़े हुए विवाद को लेकर चर्चा में है। चैंपियन ने इंस्पेक्टर पर शराब पीकर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। देर रात तक सड़क से लेकर थाने तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। पुलिस ने चैंपियन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बेटे के साथ हुआ विवाद तो​ पिता पहुंचे मौके पर

Recommended Video

    पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नया विवाद,सड़क से लेकर थाने तक देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा

    मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है, चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप मसूरी की और से अपने घर आ रहे थे। रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने उनकी कार को दिलाराम चौक पर रोक लिया। ड्यूटी पर खुद इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट मौजूद थे। इंस्पेक्टर ने उन्हें कार से उतरने को कहा तो विवाद हो गया। बेटे दिव्य प्रताप ने अपने पिता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भी मौके पर बुला लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने शराब पीकर उनके बेटे के साथ बदसलूकी की है। उन्होंने एसएसपी को भी फोन किया और फिर डालनवाला थाने पहुंच गए। चैंपियन करीब आधे घंटे तक थाने में इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाते रहे। पुलिस ने इस मामले में डालनवाला थाने में पुलिस ने चैंपियन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चैंपियन ने थाने में इंस्पेक्टर से बात करते हुए वीडियो भी बनाए हैं। चैंपियन के बेटे ने इंस्पेक्टर से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

    चैंपियन का विवादों से पुराना नाता

    खानपुर से विधायक रहे कुंवर प्रणव चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। चैंपियन का तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जब वह एक वीडियो में तमंचा लहराते हुए नजर आए थे। इसके अलावा कोविडकाल में भी चैंपियन लाव लश्कर लेकर बंदूकों के साथ अपने क्षेत्र पहुंचे थे।चैंपियन पहले कांग्रेस में थे। बाद में वे हरीश रावत सरकार के खिलाफ हुई बगावत में शामिल होकर भाजपा पहुंच गए। यहां से एक बार टिकट मिला लेकिन इस बार उनका टिकट कट गया। चैंपियन को भाजपा ने भी पार्टी से कुछ दिनों के लिए बर्खास्त किया और फिर बाद में वापस ले लिया। चैंपियन को विवादों का चैंपियन भी कहा जाता है। कभी अपने वीडियो तो कभी अपने बयानों के​ लिए चैंपियन सुर्खियों में बने रहते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+