Cool Girl Jewellery Trend: सिर्फ कपड़े नहीं, ज्वैलरी भी बनाएगी आपको 'कूल गर्ल', कैसे पाएं परफेक्ट मॉर्डन लुक

Cool Girl Jewellery Trend: फैशन की दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिना किसी अतिरिक्त कोशिश के भी बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं। एक सिंपल टी-शर्ट, डेनिम जींस और चेहरे पर कॉन्फिडेंस, बस इतना ही काफी होता है उनका लुक यादगार बनाने के लिए। यही अंदाज आजकल कूल गर्ल एस्थेटिक के नाम से ट्रेंड कर रहा है।

आखिर क्या है कूल गर्ल एस्थेटिक?
कूल गर्ल एस्थेटिक स्टाइल की सबसे खास बात ये है कि इसमें ओवरड्रेस्ड या जरूरत से ज्यादा सजे हुए दिखने की कोशिश नहीं की जाती। सबकुछ बेहद सहज और प्राकृतिक लगता है लेकिन इसके पीछे फैशन की अच्छी समझ छिपी होती है। इस पूरे लुक में ज्वैलरी सबसे अहम भूमिका निभाती है।

Cool Girl Jewellery Trend

मिनिमल ज्वैलरी का मैजिक

आज की फैशन-फॉरवर्ड महिलाएं भारी और भड़कीली ज्वैलरी से ज्यादा मिनिमल लेकिन स्टेटमेंट पीसेज को पसंद कर रही हैं। ऐसी ज्वैलरी जो दिखने में साधारण हो लेकिन पूरे आउटफिट का आकर्षण बढ़ा दे। कूल गर्ल स्टाइल का मूल मंत्र यही है कि आपकी ज्वैलरी आपके व्यक्तित्व को उभारे, न कि उस पर हावी हो जाए। सही तरीके से चुने गए छोटे-छोटे एक्सेसरीज आपके बेसिक लुक को भी फैशन स्टेटमेंट में बदल सकते हैं।

Co-ord Set Styling Tips: आपका को-ऑर्ड सेट नाइटसूट जैसा तो नहीं लग रहा? इन 6 ट्रिक्स से पाएं सेलेब वाला लुक
Co-ord Set Styling Tips: आपका को-ऑर्ड सेट नाइटसूट जैसा तो नहीं लग रहा? इन 6 ट्रिक्स से पाएं सेलेब वाला लुक

1. नेकलेस लेयरिंग

फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक ही भारी नेकलेस पहनने के बजाय अलग-अलग लंबाई की चेन को एक साथ स्टाइल करना आज के समय का सबसे बड़ा ट्रेंड बन चुका है। पतली चेन, छोटा पेंडेंट और टेक्सचर्ड नेकपीस का कॉम्बिनेशन आपके लुक को अधिक डायमेंशन देता है। खास बात ये है कि अब गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी को साथ पहनना भी पूरी तरह फैशन में है। ये मिक्स्ड मेटल ट्रेंड आधुनिक और बोल्ड स्टाइल का प्रतीक माना जा रहा है।

2. चंकी रिंग्स

अगर आप चाहती हैं कि आपकी पर्सनैलिटी बिना कुछ कहे भी लोगों का ध्यान खींचे, तो चंकी रिंग्स आपकी स्टाइल किट का हिस्सा जरूर होनी चाहिए। आजकल कई फैशन इन्फ्लुएंसर्स एक ही हाथ में अलग-अलग डिजाइन की रिंग्स पहनना पसंद कर रही हैं। पतली रिंग्स के साथ एक बोल्ड सिग्नेचर रिंग या इनेमल डिजाइन का कॉम्बिनेशन बेहद आकर्षक लगता है। ये स्टाइल हाथों को एलिगेंट बनाने के साथ-साथ पूरे लुक में एक मॉडर्न टच भी जोड़ता है।

3. हूप्स इयररिंग्स

फैशन ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं लेकिन हूप इयररिंग्स का आकर्षण कभी कम नहीं होता। हालांकि अब बड़े और बेहद पतले हूप्स की जगह छोटे लेकिन मोटे डिजाइन वाले हूप्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ये इयररिंग्स किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। चाहे आप मेसी बन बनाएं या बालों को पीछे बांधकर स्लीक लुक अपनाएं, हूप्स हमेशा आपके स्टाइल को अपग्रेड करने का काम करते हैं।

4. वन पीस वंडर

कई बार कम चीजें ज्यादा असर छोड़ती हैं। यही वजह है कि फैशन की दुनिया में वन-पीस स्टेटमेंट ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर आपने कोई बोल्ड कफ ब्रेसलेट या आर्टिस्टिक डिजाइन का स्टेटमेंट पीस पहना है तो बाकी ज्वैलरी को न्यूनतम रखना बेहतर माना जाता है। ये स्टाइल आपके आत्मविश्वास को दर्शाता है और आपके फैशन सेंस को भी निखारता है।

5. मोतियों को दें ट्रेंडी अवतार

एक समय था जब मोती केवल क्लासिक और पारंपरिक ज्वैलरी का हिस्सा माने जाते थे लेकिन अब उनका रूप पूरी तरह बदल चुका है। फैशन इंडस्ट्री में बारोक पर्ल्स और अनियमित आकार वाले मोती तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इन्हें गोल्ड चेन या मॉडर्न डिजाइन के साथ पहनने से एक ऐसा लुक तैयार होता है जो एक साथ क्लासी, फंकी और स्टाइलिश दिखाई देता है।

मैचिंग सेट्स को कहें अलविदा

एक समय था जब नेकलेस, इयररिंग्स और रिंग्स का पूरी तरह मैचिंग सेट फैशन का हिस्सा माना जाता था लेकिन आज की फैशन दुनिया में यह ट्रेंड धीरे-धीरे पीछे छूटता जा रहा है। अब स्टाइल एक्सपर्ट्स अलग-अलग डिजाइन और टेक्सचर को मिक्स करके पहनने की सलाह देते हैं। ये तरीका आपके लुक को अधिक व्यक्तिगत और आधुनिक बनाता है।

असली फैशन है सहजता, क्या जरूरी?

-फैशन केवल कपड़ों और एक्सेसरीज का नाम नहीं है बल्कि यह उस आत्मविश्वास का नाम है जिसके साथ आप उन्हें पहनती हैं। यदि कोई ज्वैलरी आपको असहज महसूस करा रही है तो वह चाहे कितनी भी महंगी क्यों न हो आपके लुक का आकर्षण कम कर सकती है। कूल गर्ल स्टाइल की असली खूबसूरती इसी बात में छिपी है कि आप अपने लुक को सहजता और आत्मविश्वास के साथ कैरी करें।

-आज के समय में स्टाइलिश दिखने के लिए भारी-भरकम ज्वैलरी या महंगे फैशन पीसेज की जरूरत नहीं है। सही तरीके से चुनी गई मिनिमल ज्वैलरी, थोड़ी सी क्रिएटिविटी और भरपूर आत्मविश्वास आपके पूरे लुक को बदल सकता है। अगर आप भी उस सहज लेकिन आकर्षक कूल गर्ल वाइब को अपनाना चाहती हैं तो अपने ज्वैलरी बॉक्स में मौजूद पीसेज को नए अंदाज में स्टाइल करना शुरू कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+