Abhijeet Dipke Cast: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके की जाति क्‍या है, कहां से करते हैं कमाई?

Abhijeet Dipke Cast: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का प्रदर्शन हो रहा है। यह विरोध प्रदर्शन छात्रों की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है। CJP शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। प्रदर्शन में नीट-यूजी पेपर लीक और अन्य धांधलियों से नाराज युवा और उनके अभिभावक पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

इस पूरे आंदोलन के सूत्रधार कॉकरोच जनता पार्टी के संस्‍थापक अभिजीत दिपके लगातार सुर्खियों में हैं। अभिजीत अमेरिका से हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की किताब लेकर सीधे जंतर मंतर पर पहुंच गए और उन्‍होंने 'जय भीम' के नारों के बीच प्रदर्शन का नेतृत्‍व संभाला। इसके बाद लोग अभिजीत जाति, प्रोफेशन के अलावा कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब...

Abhijeet Dipke Cast

कॉकरोच जनता पार्टी की कैसे हुई शुरूआत?

कॉकरोच जनता पार्टी कोई असली चुनावी पार्टी नहीं है। यह केवल एक डिजिटल प्‍लेटफार्म पर मजाक में शुरू की गई एक पैरोडी के जरिए विरोध था, जो एक राष्‍ट्र स्‍तर का बड़ा अभियान बन चुका है। अमेरिका में बैठ कर अभिजीत दिपके ने भारत के चीफ जस्टिस द्वारा दिए गए एक बयान से आहत होकर इस विरोध की शुरूआत की थी।

अभिजीत की पहली पोस्‍ट, जिससे शुरू हुआ आंदोलन?

दरअसल, मई 2026 में केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं, पत्रकारों, वकीलों और प्रदर्शनकारियों की तुलना "कॉकरोच" और "परजीवी" (पैरासाइट) से की थी।

इससे आहत होकर अभिजीत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 'X' पर एक सीधा सवाल पूछा। उन्होंने लिखा, "What if all cockroaches come together?" इस ऑनलाइन विरोध ने बड़ा रूप लिया। फिर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) बनी और डिजिटल के बाद यह ज़मीनी आंदोलन बन गया।

इस इंस्टाग्राम पेज ने रिकॉर्ड समय में तरक्की की। इसके 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। कई मुख्यधारा की पार्टियां भी पीछे रह गईं। इसकी व्यंग्य वाली शैली युवाओं को खूब भा गई।

Abhijeet Dipke Cast: अभिजीत दिपके की जाति क्‍या है?

अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के मूल निवासी हैं और अमेरिका के बोस्‍टेन विश्‍वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। अभिजीत दलित समुदाय से ताल्‍लुक रखते हैं। दरअसल, मुख्‍य न्‍यायधीश के बयान से प्रभावित होकर अभिजीत ने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सिस्‍टम के खिलाफ अभियान शुरू किया तब ही अभिजीत के आस्तित्‍व पर सवाल उठे तब उन्‍होंने खुद ही अपनी जाति का खुलासा किया था। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट के जरिए खुद को दलित बताया था। जिसके बाद उन्‍हें सोशल मीडिया पर जातिवादी टिप्पणियों का सामना भी करना पड़ा था।

अभिजीत दिपके कहां से करते हैं कमाई?

अभिजीत दिपके की कमाई के आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे पॉलिटिकल कम्युनिकेशन और डिजिटल कैंपेनिंग से जुड़े रहे हैं पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम से जुड़े थे। इसलिए उनकी आय का मुख्य स्रोत इसी क्षेत्र से जुड़ा माना जाता है। इसलिए उनकी आय का मुख्य स्रोत इसी क्षेत्र से जुड़ा माना जाता है। वर्तमान समय में अमेरिका की Boston University में Public Relations की पढ़ाई कर रहे थे।

'रिकॉर्ड कीजिए, तिरंगा लाइए', कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट का बताया dos & don’ts, 6 जून का प्लान जान लीजिए
'रिकॉर्ड कीजिए, तिरंगा लाइए', कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट का बताया dos & don’ts, 6 जून का प्लान जान लीजिए
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+