World Record: इस बल्लेबाज ने 4 दिन में जड़े 2 लगातार शतक, संजू और तिलक के खास क्लब में बनाई जगह

Nepal batter World Record: एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट क्वालिफायर (Asian Games Men's Qualifiers) के ग्रुप-ए मुकाबले में नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने अपने दमदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। भुर्तेल ने मलेशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) करियर का लगातार दूसरा शतक है। इसके साथ ही वे विश्व क्रिकेट के उन चुनिंदा दिग्गजों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लगातार दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में शतक बनाने का कारनामा किया है।

लगातार दो मैचों में जड़ दिए शतक (Nepal batter World Record)

पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में लगातार दो मैचों में शतक जड़ने वाले कुशल भुर्तेल दुनिया के केवल 10वें बल्लेबाज बने हैं। इस खास लिस्ट में भारत के संजू सैमसन, तिलक वर्मा, दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो और इंग्लैंड के फिल साल्ट जैसे विश्व प्रसिद्ध हिटर शामिल हैं। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम को कुशल भुरतेल और आसिफ शेख की जोड़ी ने बेहद आक्रामक और विस्फोटक शुरुआत दिलाई। नेपाल ने महज सातवें ओवर से पहले ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। आसिफ शेख ने शीर्ष क्रम पर महज 24 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली।

World Record 1

कुशल भुर्तेल ने बल्ले से मचाई तबाही

लेकिन मैदान पर असली दबदबा कुशल भुर्तेल का रहा। भुरतेल ने पहले 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद अगली 50 रन बनाने के लिए उन्होंने सिर्फ 19 गेंदें लीं। उन्होंने अपनी 126 रनों की ऐतिहासिक पारी में केवल 54 गेंदों का सामना किया, जिसमें 14 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। नेपाल ने 20 ओवरों में 275 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में मलेशिया की पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई और नेपाल ने यह मैच 167 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

पहले मैच में लगाया था 6 गेंदों पर 6 छक्कों का रिकॉर्ड

कुशल भुर्तेल की यह ऐतिहासिक फॉर्म चीन के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच से ही जारी है। चीन के खिलाफ उन्होंने महज 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। उस मैच के नौवें ओवर में भुरतेल ने चीन के बाएं हाथ के स्पिनर चेन झोउ यू की लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड और दीपेंद्र सिंह ऐरी जैसे महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो चुके हैं।

सेमीफाइनल का समीकरण तय

इस हार के बावजूद मलेशिया की टीम चीन पर मिली पिछली जीत के कारण 2026 एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब सेमीफाइनल मुकाबलों में मलेशिया का सामना ग्रुप-बी की शीर्ष टीम हांगकांग से होगा, जबकि अजेय दिख रही नेपाल की टीम का मुकाबला ओमान से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+