वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में शामिल, इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर कप्तान, सूर्या सहित 4 को किया बाहर
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की भी घोषणा की गई है। टीम की कमान स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। तिलक वर्मा उपकप्तान हैं।
इस टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

वैभव के अलावा कई उभरते खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का यह मिश्रण आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स में भारत के लिए कैसा प्रदर्शन करता है।
यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के अलावा सूर्यकुमार यादव का नाम टीम में शामिल है। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के अलावा टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
भारत की तीन टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड दौरा 2026 (टी20)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
आयरलैंड दौरा 2026 (टी20)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
एशियन गेम्स 2026 (जापान)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications