CM पद की शपथ लेने के कुछ महीने बाद ही तीरथ सिंह रावत ने की इस्तीफे की पेशकश: सूत्र

देहरादूर, 2 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक सीएम पद की शपथ लेने के छह महीने से भी कम समय में तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने राज्य में संवैधानिक संकट से बचने के लिए इस्तीफा देने की पेशकश की है। मालूम हो कि तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च, 2021 को त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के समय तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड विधानसभा में निर्वाचित विधायक नहीं थे बल्कि पौड़ी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा सांसद थे। वह वर्तमान में भी लोकसभा सांसद बने हुए हैं।

Recommended Video

      Tirath Singh Rawat Resignation: Tirath Singh Rawat ने की इस्तीफे की पेशकश | वनइंडिया हिंदी
      few months after taking oath as CM Tirath Singh Rawat offered to resign Sources

      बता दें कि उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को इस बात का डर है कि तीरथ सिंह रावत इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे या नहीं। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उत्तराखंड में नया सीएम चुन सकती है। तीरथ सिंह रावत इसी चिंता को लेकर पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं कि चुनाव को लेकर अनिश्चितता और राज्य भाजपा इकाई में दरार के कारण उनकी सीएम की कुर्सी ना चली जाए। सूत्रों का कहना है कि तीरथ सिंह रावत को बुधवार को भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था।

      यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के चलते इस साल भी कांवड़ यात्रा लगी रोक

      गौरतलब है कि आज (शुक्रवार) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और दूसरे पार्टी नेताओं के साथ बैठक हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीटिंग खत्म होने के बाद सीएम रावत उत्तराखंड के लिए वापस लौट गए हैं। बता दें किउत्तराखंड में दो विधानसभा सीटें खाली भी हैं लेकिन अगले विधानसभा चुनाव में एक साल से कम का समय होने के चलते आयोग शायद चुनाव नहीं कराएगा। ऐसे में तीरथ रावत के सामने पद पर बने रहने को लेकर मुश्किल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+