उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के चलते इस साल भी कांवड़ यात्रा लगी रोक
उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के चलते इस साल भी कांवड़ यात्रा लगी रोक
देहरादून, 2 जुलाई: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत सरकार ने कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। ये लगातार दूसरा साल है जब कांवड़ यात्रा नहीं होगी। बीते साल भी कोरोना वायरस की वजह से उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्र की इजाजत नहीं दी थी।

कांवड़ यात्रा श्रावण मास में गुरू पूर्णिमा से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलती है लेकिन इस साल ये यात्रा नहीं होगी। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर कहा है- कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष होने वाली कांवड़ यात्रा को स्थगित किया गया है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस बार हरिद्वार न आएं। अपने-अपने स्थान के शिवालयों में ही शिवरात्रि पर जल चढ़ाएं।
कावड़ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। हरिद्वार से लेकर यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली तक कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जाते हैं। इसके चलते इन राज्यों के कई कारोबारियों की इस महीने में काफी आय होती है। हालांकि यात्रा पर रोक लगने से उनके हाथ इस साल भी मायूसी लगी है।
कोरोना के चलते चार धाम यात्रा को भी रद्द किया जा चुका है। तो अब बसावन महीने में हरिद्वार और गंगोत्री से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा पर भी उत्तराखंड सरकार ने रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications