Earthquake Alert: उत्तराखंड में तुर्की जैसे बड़े भूकंप का खतरा, जानिए क्या कहती है वैज्ञानिकों की रिपोर्ट
भूकंप विज्ञान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एन. राव ने उत्तराखंड में भी तुर्की जैसे बड़े भूकंप की चेतावनी जारी की है। हालांकि, भूकंप कब आएगा इसको लेकर किसी सटीक समय और तारीख की भविष्यवाणी नहीं की गई है।

Earthquake Alert:: तुर्की और सीरिया में छह फरवरी को आए भूकंप ने कई शहरों के तबाह कर दिया है। इस आपदा के बाद से मलबे से 40 हजार से ज्यादा लोगों शवों को निकाला जा चुका है। इस बीच अब राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (NGRI) में भूकंप विज्ञान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एन. राव ने उत्तराखंड में भी तुर्की जैसे बड़े भूकंप की चेतावनी जारी की है। जोशीमठ आपदा के बीच अब वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी कर दी है।
उत्तराखंड में भी तुर्की जैसे बड़े भूकंप की चेतावनी
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, राव ने बताया कि उत्तराखंड क्षेत्र में सतह के नीचे बहुत तनाव पैदा हो रहा है, और तनाव को दूर करने के लिए एक 'बड़ा भूकंप' (great earthquake) अनिवार्य है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भूकंप की तारीख और समय की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है, और विनाश कई कारकों पर निर्भर करेगा जो एक भौगोलिक क्षेत्र से दूसरे भौगोलिक क्षेत्र में भिन्न होते हैं।
उत्तरखंड में हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर
उन्होंने कहा कि, 'हमने उत्तराखंड पर केंद्रित हिमालयी क्षेत्र में लगभग 80 भूकंपीय स्टेशन स्थापित किए हैं। हम वास्तविक समय पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। हमारा डेटा दिखाता है कि तनाव बड़े पैमाने पर जमा हो रहा है।' 'हमारे पास क्षेत्र में जीपीएस नेटवर्क हैं। जीपीएस बिंदु चल रहे हैं, जो सतह के नीचे हो रहे परिवर्तनों का संकेत दे रहे हैं।'
कब आएगा भूकंप अभी नहीं की जा सकती भविष्यवाणी
राव ने कहा कि, पृथ्वी के साथ क्या हो रहा है, यह निर्धारित करने के लिए वेरियोमेट्रिक जीपीएस डाटा प्रोसेसिंग विश्वसनीय तरीकों में से एक है। राव ने जोर देकर कहा कि, 'हम सटीक समय और तारीख की भविष्यवाणी नहीं कर सकते, लेकिन उत्तराखंड में कभी भी भारी भूकंप आ सकता है।' वेरियोमीटर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में भिन्नता को मापते हैं।
दो महीने में शुरू होने वाली है चार धाम यात्रा
तुर्की और सीरिया में मची तबाई के बाद अब बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे तीर्थ स्थलों के प्रवेश द्वार माने जाने वाले जोशीमठ में भू-धंसाव की पृष्ठभूमि में शीर्ष वैज्ञानिक की टिप्पणी आई है। साथ ही चार धाम यात्रा लगभग दो महीने में शुरू होने वाली है। इस यात्रा के जरिए लाखों तीर्थयात्री उत्तराखंड का रुख करते हैं।
Recommended Video
8 से अधिक तीव्रता का भूकंप आने की आशंका
दरअसल, रिक्टर स्केल पर 8 और उससे अधिक तीव्रता के भूकंप काफी विनाशकारी होते हैं। तु्र्की में 7.8 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था, जिसने पूरे शहर में तबाही मचा दी थी। इस आपदा में 45000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साइंटिस्ट ने बताया कि तकनीकी रूप से इसे एक बड़ा भूकंप नहीं कहा जा सकता है, लेकिन खराब गुणवत्ता वाले निर्माण सहित कई कारकों के कारण तुर्की में तबाही अधिक थी। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में जो जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैला हुआ है 8 से अधिक तीव्रता का भूकंप आने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications