देवस्थानम बोर्ड अपडेट: सीएम की पहल का भी नहीं हुआ असर, तीर्थ पुरोहित करेंगे आंदोलन

राज्‍य सरकार ने 30 अक्‍टूबर तक का मांगा था समय, तीर्थ पुुरोहित नहीं माने

देहरादून, 30 सितंबर। उत्तराखंड में भाजपा सरकार के लिए देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा चुनावी साल में मुश्किलें खड़ी कर रहा है। राज्य सरकार के आश्वासन के बावजूद भी चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने एक बार फिर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महापंचायत 5 और 6 अक्टूबर को राज्य सरकार के खिलाफ ऋषिकेश और हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन करेगी।

Devasthanam Board Update- CMs initiative did not even affect, Teerth Purohit will agitate

30 अक्टूबर का मांगा था समय
देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार की पहल का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ पुरोहितों से 30 अक्टूबर तक का समय मांगा था। जिसके लिए उन्होंने पुरोहितों को आश्वासन भी दिया। सीएम से मुलाकात के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने राज्य सरकार की पहल पर आंदोलन स्थगित भी कर दिया था। लेकिन चारधाम यात्रा खुलते ही एक बार फिर तीर्थ पुरोहित सरकार से नाराज हो गए। पुरोहितों का आरोप है कि सरकार ने उनसे देवस्थानम बोर्ड को फ्रीज करने का आश्वासन दिया था, लेकिन यात्रा खुलते ही देवस्थानम बोर्ड एक्टिव हो गया। इतना ही नहीं एसओपी से लेकर रजिस्ट्रेशन तक देवस्थानम बोर्ड में हो रहा है। ऐसे में सरकार की मंशा साफ नहीं है। इससे नाराज होकर तीर्थ पुरोहितों ने अब आंदोलन की राह पकड़ ली है। इसके लिए आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। महापंचायत 4 को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद 5 और 6 अक्टूबर को ऋषिकेश और हरिद्वार में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन भी करेगी।

चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने कहा कि-

राज्य सरकार की मंशा साफ नहीं है। महापंचायत 4 अक्टूबर को देहरादून में अपना पक्ष रखेगी। 5 को ऋषिकेश और 6 हरिद्वार में विरोध और पुतला दहन के बाद आगे की रणनीति बनाएगी। अब आंदोलन का ही रास्ता बचा है।

Recommended Video

    उत्तराखंड: क्यों मनाया जाता है सेलकू पर्व, जहां होता है डोलियों का नृत्य और सोमेश्वर देवता की पूजा

    ई पास को लेकर यात्रियों में नाराजगी, विरोध जारी
    चारधाम यात्रा में सरकार की और से बनाए गए नियम का तीर्थ यात्री खुलकर विरोध करने लगे हैं। केदारघाटी और बद्रीनाथ में आए दिन यात्री सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। गंगोत्री में भी यात्रियों ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। यात्रियों की ​शिकायत है कि धामों में कोई भीड़ नहीं है। फिर भी लोगों को ई पास नहीं मिल पा रहा है। तीर्थ यात्रियों ने ई पास का विरोध ​कर इसकी व्यवस्था खत्म करने की मांग की है। इधर केदारनाथ और बद्रीनाथ में तीर्थ पुरोहितों का विरोध जारी है। तीर्थ पुरोहितों ने राज्य सरकार को फिर से बाजार बंद रखने की चेतावनी दी है। इसके लिए पुरोहितों ने जल्द ही रणनीति बनाने की बात की है।

    ये भी पढ़ें-क्या है 'उज्याड़ बल्द'? जिसे लेकर उत्तराखंड में भाजपा और हरीश रावत के बीच छिड़ी सियासी महाभारत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+