क्या है 'उज्याड़ बल्द'? जिसे लेकर उत्तराखंड में भाजपा और हरीश रावत के बीच छिड़ी सियासी महाभारत
हरीश रावत को सोशल मीडिया के जरिए घेर रही भाजपा
देहरादून, 30 सितंबर। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी और उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की पंजाब की टेंशन से पीछा नहीं छूट रहा है। भाजपा और हरीश रावत के बीच अब पंजाब प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर वॉर छिड़ गया है। भाजपा हरीश रावत की भूमिका पर भी सवाल खडे कर रही हैा इस बार हरीश रावत का उज्याड़ बल्द का कटाक्ष उन पर ही भारी पड़ रहा है। भाजपा और हरीश रावत उज्याड़ बल्द को लेकर एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। हरीश रावत ने उत्तराखंड में दलबदल करने वाले बागियों को उज्याड़ बल्द कहा था। जो कि गांवों में दूसरों के खेत में जाकर उत्पात मचाते हैं। अब भाजपा उज्याड़ बल्द को लेकर हरदा को घेर रही हैा

हरीश रावत की भूमिका पर उठने लगे सवाल
पंजाब के सियासत में हरीश रावत की भूमिका और हरीश रावत की और से पंजाब में कांग्रेस के अंदर चल रही उठापटक को सुलझाने की कोशिश कर रहे हरीश रावत पर अब विपक्ष सवाल खड़े करने लगा है। जिससे हरीश रावत के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। हरीश रावत जब भी पंजाब के अंदर चल रहे विवाद को सुलझाते ही कुछ दिन बाद नया बखेड़ा खड़ा हो सकता है। हरीश रावत की नई टेंशन नवजोत सिद्धू हैं। सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब में कई लोगों ने इस्तीफे सौंपे जिसको लेकर भाजपा ने हरीश रावत को सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया है।

भाजपा ने पोस्टर जारी कर हरदा पर किया प्रहार
उत्तराखंड भाजपा ने सबसे पहले हरीश रावत को घेरते हुए पोस्टर जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि पंजाब से उजाड़ खाकर वापस आए उज्याड़ बल्द को उत्तराखंड की जनता भी अंधेरी दे देगी! , सिद्धू के इस्तीफे के बाद इस्तीफों की बाढ़ पर भाजपा ने तंज कसा है। इस पोस्टर में हरीश रावत को उज्याड़ बल्द को अंधेरी कोठरी में डालते हुए दिखाया गया है। आपको बता दें कि हरीश रावत ने उत्तराखंड में दलबदल करने वाले बागियों को उज्याड़ बल्द कहा था। जो कि गांवों में दूसरों के खेत में जाकर उत्पात मचाते हैं। इस तरह से हरीश रावत के कटाक्ष से अब भाजपा ने उन पर ही हमला किया था।

हरदा ने दिया जबाव, कहा चुनाव में चल जाएगा पता
भाजपा के पोस्टर जारी करते ही हरीश रावत ने भी भाजपा के पोस्टर का जबाव दे दिया। हरीश रावत ने लिखा कि भाजपा ने उज्याड़ू बल्दों का अस्तित्व स्वीकार किया। अब देखना यह है कि भाजपा अपने उज्याड़ू बल्दों के साथ क्या सुलूक करती है! जिन्होंने उत्तराखंड का ही उज्याड़ अभी-अभी भी जमकर के खाया है। रहा सवाल पंजाब से लौटे कथित उज्याड़ू बल्द का, यह तो भाजपा के दोस्तों तुम्हें चुनाव में मालूम पड़ जाएगा कि तुम पंजाब में किस कोठरी में जाने वाले हो! जो दूसरों के लिए अंधेरा खोजता है, नियति उसके लिए भी अंधेरे का इंतजाम करती है और समय कालचक्र ने पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा के लिए अंधेरे का इंतजाम कर दिया है। हरीश रावत ने भाजपा को पंजाब और उत्तराखंड दोनों चुनाव में परिणाम भुगतने की बात की है।












Click it and Unblock the Notifications