होली पर फलों की बिक्री को लेकर दो समुदाय के पक्षों के बीच बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, जानिए पूरा मामला
Dehradun news होली पर फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होली पर्व के दिन शाम को चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना प्राप्त हुई कि गांधीग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज व झगड़ा हो गया है। सूचना पर कोतवाली नगर से पुलिस बक मौके पर पहुंचा।

मौके पर दोनो पक्षों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों समुदाय के काफी लोग इकट्ठा हो गये थे, पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत किया गया। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोप है कि बुधवार शाम को गांधी ग्राम क्षेत्र में फल की ठेली से एक बच्ची ने फल खरीदा था,उनमें से कुछ थोड़े खराब निकल गए थे। थोड़ी देर बाद एक युवक फलों को वापस करने आया और फल विक्रेता बुजुर्ग महिला के साथ गाली गलौज करने लगा और फल विक्रेता बुजुर्ग महिला से हाथापाई भी कर दी।
इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए व मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर लक्ष्मण चौक चौकी और कोतवाली नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने गाली गलौज करने के साथ ही अभद्रता भी की।
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया है कि घटना बुधवार की शाम की है। फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज व झगड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications