IND vs ENG 4th T20I: संजू सैमसन की प्लेइंग XI में एंट्री! इन 2 फ्लॉप खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता?

IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। लगातार दो करारी हार के बाद भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। इस करो या मरो के मुकाबले में टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव कर सकता है। खराब फॉर्म से जूझ रहे उप-कप्तान तिलक वर्मा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बाहर बैठना पड़ सकता है।

तिलक की जगह संजू सैमसन की होगी एंट्री (IND vs ENG 4th T20I)

सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी का मध्यक्रम उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। विशेषकर उप-कप्तान तिलक वर्मा का खराब फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, तिलक की जगह अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी लगभग तय है। सैमसन, जिन्होंने हाल ही में संपन्न आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीता था, को पहले मैच के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।

IND vs ENG 1

सैमसन के आने से टीम को मिलेगी मजबूती

सैमसन के आने से टीम के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव दिखेगा। वे 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे अभिषेक शर्मा नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। दूसरा विकल्प यह है कि अभिषेक और वैभव की ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखते हुए सैमसन को नंबर 3 पर आजमाया जाए। बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआती दो मैचों में निडर बल्लेबाजी से प्रभावित जरूर किया है, लेकिन वे अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके हैं।

IND vs ENG: तीसरे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, श्रेयस अय्यर समेत ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप
IND vs ENG: तीसरे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, श्रेयस अय्यर समेत ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप

चक्रवर्ती की जगह सुंदर को मिल सकता है मौका

गेंदबाजी विभाग में पूर्व नंबर वन टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे, जहां उन्होंने 3 ओवरों में 35 रन लुटाए थे। ब्रिस्टल की पिचों को देखते हुए टीम प्रबंधन उनकी जगह स्पिन-ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शामिल कर सकता है। सुंदर न सिर्फ पावरप्ले में कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी को गहराई भी प्रदान करते हैं। सुंदर के नाम 61 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 51 विकेट और 274 रन दर्ज हैं।

76 पर आउट होकर 18 साल बाद भारत ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रनों के हिसाब से टी20 में सबसे बड़ी हार
76 पर आउट होकर 18 साल बाद भारत ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रनों के हिसाब से टी20 में सबसे बड़ी हार

चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टी20? क्या है इस बार टॉस का टाइम?
IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टी20? क्या है इस बार टॉस का टाइम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+