सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली AIIMS, घायल हुए वनकर्मियों से की मुलाकात

Uttarakhand: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गंभीर तौर से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज से मुलाकात की।

सीएम धामी ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में बात करके की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने सीएम धामी को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से उच्चस्तरीय उपचार मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

uttarkhand news

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि AIIMS, नई दिल्ली पहुँचकर बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आने से घायल हुए वनकर्मियों के परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।इस दौरान चिकित्सकों से उनके उपचार सम्बंधित जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से घायल वनकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें Uttarakhand: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, रखी यह मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+