Uttarakhand: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, रखी यह मांग

Uttarakhand News: मंगलवार को नई दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। भेंट के दौरान सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सीएम धामी ने कहा कि राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत पुनर्प्राप्ति और पुनर्निमाण की गाईडलाइन्स के अनुसार पुनर्निमाण के लिए कम धनराशि होने के कारण जरूरी धनराशि राज्य को वहन करनी पड़ती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार के पास सीमित संसाधनों के वजह से परियोजना के पुनर्निमाण में देरी होती है। उन्होंने राज्य आपदा मोचन निधि के तहत पुनर्निमाण के लिए धनराशि बढ़ाने का अनुरोध केन्द्रीय गृह मंत्री से किया।

uttarkhand news jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त 33 के. वी. से अधिक क्षमता की H.T Line के पुनर्निर्माण के लिए प्रदेश के लिए धनराशि की व्यवस्था का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की वृद्धि को देखते हुए पार्किंग की समस्या है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल स्थित शत्रु सम्पति मेट्रोपोल होटल परिसर की समस्त भूमि वाहन पार्किंग एवं सड़क चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार को दिये जाने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें तीसरी बार पीएम बनने के बाद पहली बार सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, भेंट किया खास तोहफा, ये रखी मांगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+