Char Dham Yatra का शंखनाद! अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, जानें पूरी डिटेल

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ अक्षय तृतीया रविवार, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर होने जा रहा है। इसी के साथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

अक्षय तृतीया के दिन सुबह शुभ मुहूर्त में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए इस बार रुद्रप्रयाग प्रशासन ने 'हाई-टेक' सुरक्षा चक्र तैयार किया है। विस्तार से जानिए गंगोत्री धाम दर्शन करने की पूरी जानकारी...

char-dham-yatra-2026-gangotri-yamunotri

Gangotri Yamunotri Opening Date 2026: मुखबा से रवाना हुई मां गंगा की डोली

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया आज सुबह से ही शुरू हो गई है। धाम के तीर्थ पुरोहित अशोक सेमवाल ने बताया कि आज सुबह 8:30 बजे मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान संपन्न किए गए। मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास 'मुखबा' से आज दोपहर 12:15 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है।

डोली शनिवार रात 'धरानी घाटी' (Dharanghati) में विश्राम करेगी और कल सुबह गंगोत्री मंदिर पहुंचेगी, जहां अक्षय तृतीया के अवसर पर कपाट खोले जाएंगे। डोली विदाई के समय सेना के बैंड की धुनों और स्थानीय भक्तों के जयकारों से पूरा मुखबा गांव गुंजायमान रहा।

देश-विदेश से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। चारधाम यात्रा के आरंभ के साथ ही उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री के रास्तों पर भक्तों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। प्रशासन ने भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

केदारनाथ यात्रा के लिए हाईटेक निगरानी सिस्टम

इस साल केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने हाईटेक व्यवस्था लागू की है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक निगरानी के लिए अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

हर जिले में 24 घंटे संचालित होने वाले कंट्रोल रूम में पुलिस, प्रशासन और अन्य आवश्यक विभागों के कर्मचारी तैनात रहेंगे। यात्रा मार्ग पर 360 डिग्री कैमरे लगाए गए हैं, वहीं केदारनाथ हाईवे और मंदिर परिसर में करीब 90 अतिरिक्त कैमरे भी स्थापित किए गए हैं।

यात्रियों को मिलेगी रियल टाइम मदद

नई तकनीक के जरिए प्रशासन अब यात्रियों पर लगातार नजर रख सकेगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता भी उपलब्ध कराएगा। कंट्रोल रूम से ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए निर्देश दिए जा सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, यह हाई क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान, श्रद्धा, आस्था और तकनीक का संगम

प्रशासन ने यात्रा मार्ग को सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की है, ताकि हर हिस्से की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रैफिक मैनेजमेंट, और आपदा प्रबंधन की भी विशेष तैयारियां की गई हैं।

चारधाम यात्रा 2026 इस बार आस्था के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का भी संगम देखने को मिलेगा। जहां एक ओर पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिस्टम को शामिल किया गया है। अब देखना होगा कि इस बार की यात्रा कितनी सफल और सुरक्षित रहती है, लेकिन फिलहाल उत्तराखंड पूरी तरह से श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+