Uttarakhand: मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती आज, सीएम धामी ने किया नमन
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन को उनकी जयंती पर नमन किया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन 'बाबू जी' की जयंती पर कोटिशः नमन।संगठन एवं समाज के हित में आपके द्वारा किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्तम्भ हैं।विनम्र श्रद्धांजलि !

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने टंडन को लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। इससे पूर्व तक लखनऊ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने जाते थे। 23 अगस्त, 2018 को उन्हें पहली दफा बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। 29 जुलाई, 2019 को वह एमपी के राज्यपाल बने थे।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड बीजेपी ने किया कांग्रेस से सवाल, आपने गंगा को नहर क्यों घोषित किया?












Click it and Unblock the Notifications