उत्तराखंड बीजेपी ने किया कांग्रेस से सवाल, आपने गंगा को नहर क्यों घोषित किया?
Uttarakhand: उत्तराखंड की सत्तारूढ़ भाजपा राज्य की सभी 5 लोकसभाओं जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटी हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों ने भी पार्टी वर्कर्स को भी उत्साह से भर दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया मनवीर सिंह चौहान ने एक बयान जारी करके उत्तराखंड में पीएम रैली को लेकर विपक्ष के आरोपों को संभावित चुनावी हार की हताशा और खीज बताया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के काम और कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के दम पर जनता के बीच हैं वहीं विपक्ष नकारात्मक मुद्दों के साथ जनता से कोसो दूर है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन मुद्दों के जरिये दुष्प्रचार करने मे लगी है जिन पर जनता ने उन्हे नकार दिया है।
कांग्रेस के आरोपों को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि विगत एक दशक में मोदी सरकार के ऐतिहासिक विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों को जनता ने प्रत्यक्ष अनुभव किया है । लेकिन मोदी विरोध की पट्टी आंख पर बांधने वाली कांग्रेस को यह सब नजर नहीं आ रहा है । इतना ही नहीं वह विपक्ष की भूमिका का निर्वहन भी इस दौरान कभी नहीं कर पाए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके बड़े नेता हार के डर से उत्तराखंड नहीं आ रहे हैं और कांग्रेस भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।
चौहान ने कहा कि गंगा की शुद्धता को लेकर सवाल करने वाली कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए कि उसने गंगा को नहर क्यों घोषित किया ।कांग्रेस ने तो राज्य की अध्यात्मिक भावना को भी आहत किया है। राज्य मे कानून का राज है और माफिया परेशान हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से भी कांग्रेस को शिकायत है और इसी के चलते वह सरकार को निशाने पर लेती रही है, लेकिन जनता सब जानती है।
यह भी पढ़ें ज्योतिबा फुले की जयंती आज, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन
-
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
BJP नेता, मुलायम सिंह की छोटी बहू पति संग आइसलैंड में मस्ती करती आईं नजर, टूटते टूटते बची थी शादी -
Ind-China Issue: भारत-चीन सीमा पर फिर से शुरू होगा व्यापार, 6 साल बाद खुलेगा लिपुलेख बॉर्डर, क्या होगा बदलाव? -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
BJD MLA suspension: नवीन पटनायक ने एक झटके में 6 विधायकों को पार्टी से निकाला, हिल गई पूरी ओडिशा पॉलिटिक्स! -
Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications