उत्तराखंड: भोटिया दन को मिला जीआई टैग, सीएम धामी बोले- स्वरोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों का परिणाम
उत्तराखंड की भोटिया जनजाति द्वारा तैयार किए जाने वाले भोटिया दन को जीआई टैग मिला है। इससे इन जातियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन आएगा।
देहरादून, 28 अगस्त: उत्तराखंड की भोटिया जनजाति द्वारा तैयार किए जाने वाले भोटिया दन को जीआई टैग मिला है। इससे इन जातियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन आएगा। इनके उत्पाद अब उच्च स्तर पर जा सकते हैं। संपूर्ण उत्तराखंड के लिए यह गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य की भोटिया जनजाति द्वारा तैयार किए जाने वाले भोटिया दन को जीआई टैग (भौगोलिक संकेतक) प्राप्त होना प्रदेश में पारंपरिक कला के संरक्षण एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व कार्यों का परिणाम है।
वहीं पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू (Himalayan fig) का जिक्र किया। इसको लेकर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वास्तव में बेडू स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है, जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा अनेक रोगों का शमन किया जाता है। प्रधानमंत्री ने पिथौरागढ़ प्रशासन के द्वारा बेडू के उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन व खनिज एवं वनस्पतियों के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
यह भी पढ़ें- 'मन की बात' में PM मोदी ने पहाड़ी अंजीर बेडू का किया जिक्र, पुष्कर सिंह धामी बोले- स्वास्थ्य के लिए संजीवनी












Click it and Unblock the Notifications