'मन की बात' में PM मोदी ने पहाड़ी अंजीर बेडू का किया जिक्र, पुष्कर सिंह धामी बोले- स्वास्थ्य के लिए संजीवनी
पीएम मोदी ने रविवार को देश की जनता के साथ 'मन की बात' की। यह कार्यक्रम का 92वां एपिसोड है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू (Himalayan fig) का जिक्र किया।
देहरादून, 28 अगस्त: पीएम मोदी ने रविवार को देश की जनता के साथ 'मन की बात' की। यह कार्यक्रम का 92वां एपिसोड है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू (Himalayan fig) का जिक्र किया। इसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कहा कि आज पीएम मोदी ने बेडू का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि वास्तव में बेडू स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है, जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा अनेक रोगों का शमन किया जाता है। प्रधानमंत्री ने पिथौरागढ़ प्रशासन के द्वारा बेडू के उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन व खनिज एवं वनस्पतियों के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव पारित कर वर्ष 2023 को बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। भारत के इस प्रस्ताव को 70 से ज्यादा देशों का समर्थन मिला था। आज दुनिया भर में इसी मोटे अनाज बाजरा का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में जोरसिंग गांव में इसी महीने स्वतंत्रता दिवस के दिन से 4G इंटरनेट की सेवाएं शुरू हुईं। जो सुविधाएं कभी सिर्फ बड़े शहरों में होती थी वो डिजिटल इंडिया ने गांव-गांव में पहुंचा दी है।
यह भी पढ़ें- CM पुष्कर सिंह धामी ने फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का किया शुभारम्भ












Click it and Unblock the Notifications