गैरसेंण सत्र से पहले चौतरफा घिरी धामी सरकार, देवस्थानम बोर्ड को लेकर पंडा समाज की ये है रणनीति

पुरोहितों ने आक्रोश रैली, विधानसभा का घेराव और चुनाव लडने का कर चुके हैं ऐलान

देहरादून, 22 नवंबर। उत्तराखंड की धामी सरकार के आखिरी विधानसभा सत्र से पहले चारधाम के तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार पर दबाव बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए चारों धामों की मंदिर समितियों और पंडा समाज ने आगे की रणनीति तैयार कर ली है। सोमवार को देहरादून में मंदिर समितियों की एक बैठक हुई जिसमें 27 नवंबर को देहरादून में आक्रोश रैली आयोजित की गई है। साथ ही आगे की रणनीति पर भी इसी दिन फैसला होगा। इसके साथ ही महापंचायत पहले ही गैरसेंण सत्र के दौरान विधानसभा घेराव और गढवाल की 15 विधानसभा सीटों पर भाजपा के खिलाफ प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में राज्‍य सरकार पंडा पुरोहितों के विरोध और आंदोलन को लेकर चौतरफा घिर चुकी हैा

Before the Garsen session, the Dhami government surrounded all-round, this is the strategy of the Panda society regarding the Devasthanam boar

7 और 8 दिसंबर को है सत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चुनाव में जाने से पहले कई बड़े मुद्दों को सुलझाने की चुनौती खड़ी हो गई है। जिसमें देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कांग्रेस भी देवस्‍थानम बोर्ड के मुद्दे को चुनाव में लेकर जाने की बात कर रही हैा इससे पहले 7 और 8 दिसंबर को गैरसेंण में विधानसभा सत्र आयोजित होना है। ऐसे में देवस्थनाम बोर्ड का मुद्दा गर्माने लगा है। तीर्थ पुरोहितों ने सरकार को चौतरफा ​घेरना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही चारों धामों के शीतकाल प्रवास स्थलों में भी पुरोहितों ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है। राज्य सरकार भी गैरसेंण सत्र में बड़ी घोषणा कर सकती है। जो कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर ही मानी जा रही है। गैरसेंण में सत्र आयोजित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव में जाने से पहले बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलना चाहते हैं। इसके लिए पहाड़ चढ़कर ही ऐलान संभव है।

दून में​ निकलेगी आक्रोश रैली
इधर पुरोहितों की नाराजगी और सरकार के खिलाफ पुरोहितों में आक्रोश है। ऐसे में पंडा समाज सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली आयोजित कर रहा है। इसके लिए देहरादून में चारों धाम के मंदिर समिति के पदाधिकारी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के तीर्थ पुरोहित और मंदिर समितियों के पदाधिकारियों ने संयोजक सुरेश सेमवाल की अध्यक्षता में 27 नवंबर को आक्रोश रैली का आयोजन किया है। चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल ने बताया कि जितनी भी चारधाम की मंदिर समिति हैं, उनके पदाधिकारियों की देहरादून में एक बैठक हुई। जिसमें 27 नवंबर को आक्रोश रैली को लेकर रणनीति बनाई गई है। साथ ही तय किया गया कि आगे की रणनीति के लिए 27 नवंबर को दोबारा बैठक होगी।

विधानसभा घेराव और चुनाव लड़ना भी है तय
इधर चुनावी साल को देखते हुए पंडा समाज सरकार पर राजनीतिक तरीके से भी दबाव बनाने में जुटे हैं। चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के मीडिया प्रभारी आचार्य नरेश आनंद नौटियाल ने बताया कि महापंचायत की 17 नवंबर को चारधाम हकहकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल की अध्यक्षता में एक बैठक ऋषिकेश में हो चुकी है। जिसमें गैरसेंण सत्र में पंडा समाज विधानसभा का घेराव करेंगे, साथ ही निर्णय लिया गया है कि गढ़वाल की 15 सीटों पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+