चुनावी मैदान से पहले खेल के मैदान में जोर आजमाइश, फुटबॉल के मैदान में नजर आए धामी, कबड्डी खेलते दिखे हरदा

हरदा और धामी खेल के मैदान में दमखम दिखाते आए नजर

देहरादून, 31 जनवरी। उत्तराखंड के चुनावी रण में सियासी दल और नेता अपने-अपने तरीके से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में चुनावी मैदान में तैयार है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के बड़े चेहरे खेल के मैदान में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। रविवार को दो तस्वीरें सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी रही। पहला पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुंआ में अपना प्रचार-प्रसार करने के दौरान कबड्डी के मैदान में कबड्डी-कबड्डी करते नजर आए तो देहरादून में पुष्कर सिंह धामी फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर अपना दमखम दिखाया। दोनों ही विधानसभा चुनाव के लिए बड़े चेहरे हैं और दोनों ही अपने-अपने तरीके से जनता को अपने-अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।

चुनावी समर में दिखा रहे नए रंग

चुनावी समर में दिखा रहे नए रंग

चुनावी समर में कूदने के बाद अब सियासी दल अपना-अपना पक्ष मजबूत करने में जुटे हैं। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में ही टक्कर देखी जा रही है। ऐसे में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मोर्चा संभाले हुए हैं। दोनों ही राजनीति के मैदान के अलावा खेल के मैदान में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। इससे पहले दोनों ही क्रिकेट के मैदान में अपना जौहर दिखा चुके हैं। पुष्कर सिंह धामी ने तो पूरा क्रिकेट का मैच भी खेला, जबकि हरीश रावत पहाड़ के ग्राउंड में बल्ला घूमाते हुए नजर आ चुके हैं। जिसके बाद से धामी के धाकड़ बल्लेबाजी चर्चा राजनीति का केन्द्र बने हुए हैं। लेकिन अबकी बार दोनों अलग-अलग मैदान में नजर आए। पुष्कर सिंह धामी फुटबॉल तो हरीश रावत कबड्डी के मैदान में जोर आजमाइश करते दिखे।

बच्चों के साथ फुटबॉल मैदान में दिखे धामी

बच्चों के साथ फुटबॉल मैदान में दिखे धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कपकोट, द्वाराहाट और जागेश्वर विधानसभा का दौरा कर शाम को देहरादून पहुंचे। दिनभर की चुनावी थकान के बाद जेटीसी हैलीपैड से सीएम आवास की तरफ आते हुए उन्हे महिद्रा ग्राउंड में कुछ बच्चे फुटबाल खेलते नजर आए। सीएम धामी ने यहां फ्लीट रुकवा कर, सीधे मैदान का रुख कर लिया। इस दौरान सीएम ने ग्राउंड में हल्के- फुल्के अंदाज में बच्चों के साथ फुटबाल खेला साथ ही उनके साथ बातचीत भी की। उन्होने बच्चों को पीएम मोदी के खेलों इंडिया मुहिम की भी जानकारी दी। बच्चों ने भी सीएम को अपने बीच पाकर सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान सीएम ने बच्चों के साथ समय बिताया। धामी का ये खेल प्रेम और युवाओं से संवाद सोशल मीडिया में काफी पसंद किया गया।

कबड्डी कबड्डी करते दिखे हरीश रावत

कबड्डी कबड्डी करते दिखे हरीश रावत

उधर राजनीति के पुराने खिलाड़ी और हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व सीएम और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत भी रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के बिंदुखत्ता में युवाओं के बीच कबड्डी - कबड्डी करते नजर आए। हरदा कालिका मंदिर स्थित हरीश पंवार मैमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उद्घाटन के बाद हरीश रावत ने मैदान में जोर आजमाइश करने की कोशिश भी की। इस दौरान खूब तालियां भी बजी। हरीश रावत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जारी किया है। जिसे लोग खासा पंसद कर रहे हैं। हरीश रावत हमेशा राजनीति के ​मैदान में कुछ नया कर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+