Ankita Bhandari case:बेटी को न्याय दिलाने के लिए परिजन आंदोलन की राह पर, धरनास्थल पर बैठकर जारी रहेगा विरोध
अंकिता के माता पिता भी बैठ रहे धरनास्थल पर
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अब अंकिता के परिजन इंसाफ की गुहार लगाने के लिए आंदोलन की राह पर हैं। कोयलघाटी स्थित धरनास्थल पर अंकिता के माता पिता भी आंदोलनकारियों के साथ धरने पर बैठ रहे हैं। अंकिता के पिता पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वे सीबीआई जांच की मांग के लिए धरने पर बैठे रहेंगे, साथ ही आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग कर रहे हैं। उधर मातृसदन हरिद्वार के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने अंकिता भंडारी केस में धरना दे रहे लोगों का समर्थन कर केस की आनलाइन सुनवाई की मांग की है।

ऋषिकेश के कोयलघाटी में चल रहे धरने पर अंकिता के परिजन भी बैठ गए
करीब 2 माह से अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए इधर उधर भटक रहे अंकिता के परिजन अब आंदोलन की राह पर हैं। ऋषिकेश के कोयलघाटी में चल रहे धरने पर अंकिता के परिजन भी बैठ गए हैं। अंकिता के माता पिता सोमवार को ही इस धरने पर बैठ गए थे। अंकिता के पिता ने 26 नवंबर से लगातार धरना देने की बात की है। अंकिता के परिजनों ने उसकी हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि इस मामले में जांच कर रही एसआईटी दबाव में है और वह दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
स्वामी शिवानंद सरस्वती ने धरनास्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया
अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है और इसलिए वह अपनी बेटी की हत्या की सीबीआई जांच चाहते हैं। मातृसदन हरिद्वार के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोयलघाटी स्थित धरनास्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया। युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से दिए जा रहे धरने को संबोधित करते हुए स्वामी शिवांनद ने कहा कि अंकिता केस की आनलाइन सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस पर न्याय की मांग कर रहे लोगों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
18 सितंबर से लापता हुई थी अंकिता भंडारी
वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्सनिष्ट अंकिता 18 सितंबर से लापता हुई थी, अंकिता भंडारी का शव 24 सितंबर की सुबह ऋषिकेश में चीला नहर से मिला था। इस मामले में वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिसॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और पुलकित गुप्ता के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था। अंकिता मर्डर में रिसॉर्ट में आने वाले कुछ वीआईपी मेहमानों के लिए स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाने की बात सामने आ चुकी है। जिसके बाद से पुलिस पर वीआईपी का नाम उजागर करने का दबाव है। अब अंकिता के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जा चुका है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications