Earthquake in Pithoragarh: दिल्ली के बाद पिथौरागढ़ में भी भूकंप से कांपी धरती,रिक्टर स्केल पर थी 4.3 तीव्रता
Earthquake in Pithoragarh: दिल्ली-NCR के बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजीके मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये भूकंप बुधवार सुबह करीब 6.27 बजे आया है।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में रात 1:57 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई है। नेपाल को भूकंप का केंद्र बताया गया है, यहां के दोती जिले में तो भूकंप के बाद एक घर गिरने से लगभग 2:12 बजे 6 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल पिथौरागढ़ से अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नही है।

आपको बता दें कि इसी महीने की 6 तारीख को भी राजधानी देहरादून , उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। तब भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। उस भूकंप का असर भारत के साथ-साथ चीन में भी देखने को मिला था। भूकंप का केंद्र चिन्यालीसोर से 35 किमीदूर था। भूकंप उत्तरकाशी से 17 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में 30.67 अक्षांश और 78.60 देशांतर के साथ 5 किमी की गहराई पर आया था।

आपको बता दें कि वैदिक धर्म में ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के बाद प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। मंगलवार को देश में कई जगहों पर खगास चंद्रग्रहण देखा गया है और उसके बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वैसे साइंस के हिसाब से देखें तो चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के काफी नजदीक आ जाता है, इस कारण धरती के गर्भ में उथल-पुथल हो जाती है, जो कि भूकंप के तौर पर सामने आती है, हालांकि वैज्ञानिक गण का इसका सीधा कनेक्शन नहीं मानते हैं, वो कहते हैं कि ऐसा संभव है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है इसलिए ये कहना गलत है कि ग्रहण के बाद भूकंप आता है।












Click it and Unblock the Notifications