तमिलनाडु के CM विजय को मिला अनमोल तोहफा! थलापति भी हैं विराट कोहली के फैन? तस्वीर ने जीता दिल
Tamil Nadu CM Vijay Pictures Viral: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ के स्टार थलपति विजय को सीएम बनने के बाद लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में विजय की बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) को भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का ऑटोग्राफ किया हुआ एक क्रिकेट बैट (बल्ला) तोहफे में मिला है।
विजय को मिला खास तौहफा (Tamil Nadu CM Vijay Pictures Viral)
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने क्रिकेट फैंस और मुख्यमंत्री के समर्थकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है। यह खास तोहफा देश की दिग्गज टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) के चेयरमैन के.एम. मामन ने मुख्यमंत्री को एक आधिकारिक मुलाकात के दौरान भेंट किया। इस मुलाकात का उद्देश्य केवल शिष्टाचार नहीं, बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास से जुड़ा था।

राज्य में लगभग 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना
एमआरएफ कंपनी के प्रतिनिधियों और तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों के बीच राज्य में एक नए ग्रीनफील्ड टायर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को लेकर गंभीर चर्चा हुई। स्टॉक एक्सचेंज में दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कंपनी अगले 12 वर्षों में राज्य में लगभग 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। इस प्रस्तावित परियोजना के लागू होने से राज्य में करीब 1,000 लोगों के लिए सीधे रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
चेन्नई की टीम के फैन हैं विजय
हालांकि, यह समझौता (MoU) अभी नियामक मंजूरियों के अधीन है। वायरल तस्वीर में मुख्यमंत्री विजय पारंपरिक वेष्टि (धोती) और कोट पहने हुए विराट कोहली के हस्ताक्षर वाले बल्ले के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। विजय का क्रिकेट और आईपीएल (IPL) से बहुत पुराना और गहरा नाता रहा है। विजय चेन्नई सुपर किंग्स के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के दौरान वे सीएसके के स्टार मार्केटिंग एंबेसडर भी रह चुके हैं।
पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ भी उनके करीबी और दोस्ताना संबंध रहे हैं। ऐसे में धोनी के बाद क्रिकेट जगत के दूसरे बड़े आइकॉन विराट कोहली का बल्ला मिलना उनके लिए बेहद खास है।















Click it and Unblock the Notifications