India Heatwave 2026: भारत बना 'आग का गोला'! दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 सिर्फ भारत के, देखें लिस्ट

India Heatwave 2026: भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। हालात ऐसे हैं कि दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 शहर भारत के रहे। दोपहर के समय कई शहरों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ओडिशा का बालांगीर सबसे गर्म शहर रहा, जबकि बिहार का सासाराम और यूपी का वाराणसी भी टॉप सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे।

बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। कई राज्यों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और दस्त के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी की चेतावनी दी है।

India Heatwave 2026

Hottest Cities in India: दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत का दबदबा

AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 शहर भारत के थे। ओडिशा के बालांगीर में तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया। बिहार के सासाराम और यूपी के वाराणसी में भी पारा 47 से 48 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, अयोध्या, ग्वालियर, आगरा, पटियाला और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। नेपाल के सिर्फ तीन शहर इस सूची में शामिल थे।

India Weather Update Hindi: हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़े

गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। Andhra Pradesh में हीट स्ट्रोक से जुड़े 325 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, तेज धूप और लगातार गर्म हवाओं की वजह से लोगों में डिहाइड्रेशन, चक्कर और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लू को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह मेडिकल इमरजेंसी बन सकती है।

ये भी पढे़ं: Banda Heatwave: यूपी का बांदा क्यों बन रहा 'धरती का तंदूर'? 48°C तापमान पर क्या कह रहे एनवायरमेंटल एक्सपर्ट

मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी

India Meteorological Department ने 22 मई से 27 मई तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण लू चलने का अनुमान जताया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य भारत के कई इलाकों में तापमान और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान गर्म हवाएं और तेज धूप सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Heatwave: भीषण गर्मी के बीच बिहार में सूखे की टेंशन! 10 साल के आंकड़ों ने डराया, कब आएगा इस बार मानसून?

पानी संकट और बिजली की बढ़ी दिक्कत

भीषण गर्मी का असर सिर्फ सेहत पर नहीं बल्कि पानी और बिजली सप्लाई पर भी दिख रहा है। Gujarat के कई इलाकों में पानी की कमी की शिकायतें सामने आई हैं। लगातार बढ़ती बिजली खपत की वजह से कई शहरों में कटौती की समस्या भी बढ़ रही है। गांवों और छोटे शहरों में लोग दिनभर गर्मी और उमस से परेशान हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में तापमान कम नहीं हुआ तो हालात और मुश्किल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+