DRDO Missile Test: मिसाइल नहीं, काल है! भारत ने Agni-1 का किया सफल परीक्षण, चीन-पाकिस्तान की उड़ी नींद!
Agni 1 Missile Test: भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज से परमाणु क्षमता वाली शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल Agni-I का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस टेस्ट में मिसाइल के सभी तकनीकी और ऑपरेशनल पैरामीटर पूरी तरह सफल रहे। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की निगरानी में किया गया, जो भारत की न्यूक्लियर कमांड का अहम हिस्सा है।
हाल के दिनों में भारत लगातार अपनी मिसाइल ताकत को मजबूत कर रहा है। इससे पहले इसी महीने एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था, जिसमें MIRV तकनीक का इस्तेमाल हुआ था।

DRDO Agni 1: चांदीपुर से हुआ सफल परीक्षण
Integrated Test Range Chandipur से किए गए इस परीक्षण को पूरी तरह सफल बताया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल ने तय लक्ष्य और सभी तकनीकी मानकों को सही तरीके से पूरा किया। अग्नि-1 मिसाइल भारत की रणनीतिक ताकत का अहम हिस्सा मानी जाती है। यह मिसाइल कम दूरी के भीतर दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम है। भारत समय-समय पर ऐसी मिसाइलों का परीक्षण करता रहता है ताकि उनकी तैयारी और क्षमता बनी रहे।
ये भी पढे़ं: भारत ने बनाया US-China की टक्कर का ड्रोन Vayu Astra-1, हवा में बदल सकता है टारगेट, कितनी रेंज-कितना सटीक हमला?
कितनी ताकतवर है अग्नि-1 मिसाइल
Defence Research and Development Organisation यानी DRDO द्वारा विकसित अग्नि-1 मिसाइल 700 से 1200 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। यह परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता भी रखती है। खास बात यह है कि यह मिसाइल तेजी से लॉन्च की जा सकती है और कम समय में लक्ष्य तक पहुंच सकती है। भारत की सुरक्षा रणनीति में इसकी अहम भूमिका मानी जाती है। सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड इसे ऑपरेट करती है।
हाल ही में MIRV तकनीक का भी टेस्ट
इस महीने भारत ने एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था। इसमें MIRV यानी Multiple Independently Targeted Re-Entry Vehicle तकनीक का इस्तेमाल हुआ। इस तकनीक की मदद से एक ही मिसाइल अलग-अलग जगहों पर कई वारहेड गिरा सकती है। परीक्षण ओडिशा के Dr APJ Abdul Kalam Island से किया गया था। रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे भारत की रणनीतिक ताकत और मजबूत हुई है।
ये भी पढे़ं: Fatah-4 Missile: Pakistan की नई मिसाइल भारत के लिए बड़ा खतरा? दिल्ली-ग्वालियर समेत कितने शहर रेंज में?
रक्षा मंत्री ने दी बधाई
Rajnath Singh ने सफल परीक्षण के बाद DRDO, सेना और इससे जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई तकनीक और मिसाइल सिस्टम भारत की सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करेंगे। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि बदलते वैश्विक हालात और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए भारत लगातार अपनी रक्षा क्षमता बढ़ा रहा है। नियमित मिसाइल परीक्षण इसी रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications