उत्तराखंड: खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक टैक्सी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की दर्दनाक खबर सामने आई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं। इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री पु्ष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
सीएम धामी ने कहा कि छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने करने की शक्ति प्रदान करें।

वाहन में 12 लोग सवार, 8 की मौत
बता दें कि ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग वाहन के खाई में गिरने से अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वाहन में 12 लोगों के होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी में सभी स्थानीय लोग सवार थे।
सबसे पहले ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
बता दें कि घायलों को बचाने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। घटना होते ही ग्रामीणों ने सबसे पहले पहुंचकर रेस्क्यू चलाया और खाई में गिरे लोगों को सड़क तक पहुंचाया। शुक्रवार की सुबह यानी आज एक वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन में 12 लोग सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी
वाहन में 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से 8 लोगों की मौत की पुष्टि नैनीताल पुलिस ने की है। घायलों को उपचार के लिए ओखलकांडा अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सुरंग का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा, सीएम धामी बोले- अधिकारियों के संपर्क में हूं












Click it and Unblock the Notifications