उत्तराखंड: सुरंग का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा, सीएम धामी बोले- अधिकारियों के संपर्क में हूं

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से मुझे घटना के बारे में जानकारी मिली है तब से मैं अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं। हम भगवान से सभी की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करते हैं। उत्तरकाशी में सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया।

उत्तराखंड: सुरंग का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा

उत्तरकाशी जिले के डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं। राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की राजस्व टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी में सिलक्यारा-डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन टनल के एक हिस्से के टूटने का समाचार प्राप्त हुआ है। सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालने हेतु एसडीआरएफ़, एनडीआरएफ़ एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

इस विषय में जिलाधिकारी से बात कर रेस्क्यू मिशन को तेज करने का निर्देश दिया है। स्वयं भी रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। ईश्वर से टनल में फंसे सभी कर्मचारियों के सकुशल बाहर निकलने की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवेंद्र फडणवीस ने अपने घर पर की मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+