'खुद का घर तो संभाल नहीं पाते....', राहुल गांधी पर मायावती का '100 बार' वाला पलटवार

लखनऊ, 10 अप्रैल: उत्तर प्रदेश चुनावों में ऐतिहासिक नाकामी अब कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं की जुबानी जंग में तब्दील हो चुकी है। कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीएसपी सुप्रीमो के खिलाफ गंभीर टिप्पणियां कीं थीं, तो आज मायावती ने कांग्रेस नेता को उनकी सियासी हैसियत बता दी। राहुल गांधी ने मायावती के खिलाफ जो कुछ आरोप लगाए थे, उसके बाद मायावती ने जिस अंदाज में आज उन्हें दो टूक जवाब दिया है, उससे लगता है कि कांग्रेस नेता की बातें उन्हें बहुत ही नागवार गुजरी है। बसपा सुप्रीमो ने राहुल से कहा है कि उनके खिलाफ कुछ भी कहने से पहले '100 बार' सोच लें।

'खुद का घर तो संभाल नहीं पाते....'

'खुद का घर तो संभाल नहीं पाते....'

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बहुत जोरदार पलटवार किया है। एक दिन पहले कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि बीएसपी चीफ ने यूपी चुनाव में गठपबंधन और उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की पेशकश पर कोई जवाब नहीं दिया था। इसपर मायावती ने उनके खिलाफ जोरदार प्रतिक्रिया दी है। मायावती बोलीं कि 'कांग्रेस पहले अपनी चिंता करे।' बसपा प्रमुख ने यहां तक कहा कि यह सब उनकी पार्टी को 'नुकसान' पहुंचाने की कोशिश है। वो बोलीं की कांग्रेस अपना घर तो संभाल नहीं पाती, लेकिन उनकी पार्टी को कह रही है। बीएसपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि, 'हमारी पार्टी ऐसी नहीं है, जिसमें राहुल गांधी जैसे नेता संसद में जबरन पीएम से गले मिल लेते हैं, हमारी ऐसी पार्टी नहीं है, जिसका पूरी दुनिया में मजाक बन चुका हो।।'

Recommended Video

    Rahul Gandhi के गठबंधन वाले बयान पर Mayawati का पलटवार, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    राहुल गांधी पर '100 बार' वाला पलटवार

    राहुल गांधी पर '100 बार' वाला पलटवार

    राहुल गांधी को भी शायद उम्मीद नहीं रही होगी कि दलित नेता उनको इस अंदाज में दो टूक जवाब देंगी। मायावती ने राहुल को जवाब देते हुए यहां तक कहा है कि 'अपना घर तो संभाल नहीं सकते, लेकिन बसपा पर निशाना साधते हैं।' बीएसपी चीफ ने साफ कहा कि राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा है वह 'पूरी तरह से गलत है।' मायावती का कांग्रेस के खिलाफ जवाब का अंदाज काफी तल्ख था। उन्होंने कहा, 'इस तरह की टिप्पणियां करने से पहले कांग्रेस 100 बार सोच ले। वे बीजेपी से तो जीत नहीं पा रहे, लेकिन इस तरह की बातें करते रहते हैं। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भी कुछ नहीं किया और सत्ता से बाहर रहने पर भी नहीं। '

    'मायावती ने बीजेपी का रास्ता साफ कर दिया'

    'मायावती ने बीजेपी का रास्ता साफ कर दिया'

    दरअसल, शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया था कि हाल में हुए उत्तर प्रदेश चुनाव में उनकी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को गठबंधन का ऑफर भी दिया था और मायावती को सीएम फेस बनाने की भी बात कही थी। लेकिन, बसपा सुप्रीमो ने कोई जवाब ही नहीं दिया। वो बोले 'लेकिन मायावतीजी कह रही हैं कि मैं नहीं लड़ूंगी.........' राहुल ने बीएसपी नेता पर सीधे केंद्रीय एजेंसियों के डर से ऐसा करने का आरोप मढ़ दिया था। उन्होंने कहा था, 'उन्होंने (मायावती ने) सत्ताधारी बीजेपी का रास्ता साफ कर दिया। क्यों ? सीबीआई, ईडी और पेगासस (के चलते)....'। राहुल ने इस तरह की बातें अपने करीबी के राजू की किताब 'द दलित ट्रुथ' के विमोचन के मौके पर कही थी। राहुल ने आरोप लगाया था कि बीएसपी प्रमुख उन लोगों के लिए नहीं लड़ीं, जिन्हें उनकी पार्टी के संस्थापक कांशी राम ने जगाया था।

    यूपी चुनाव में कांग्रेस-बसपा दोनों की लुटिया डूबी

    यूपी चुनाव में कांग्रेस-बसपा दोनों की लुटिया डूबी

    यूपी विधानसभा चुनावों में इसबार प्रदेश के मतदाताओं ने बसपा और कांग्रेस दोनों दलों को अबतक के इतिहास में सबसे बुरी तरह से खारिज किया है। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने वहां खुद को पार्टी का मुख्य चेहरा बताया था, लेकिन पार्टी ने अबतक का सबसे बुरा प्रदर्शन करते हुए सिर्फ दो सीटें ही प्राप्त कीं। बीएसपी का तो और भी बुरा हाल हुआ और उसका सिर्फ एक उम्मीदवार ही विधानसभा तक पहुंच पाया। 403 विधानसभा सीटों और 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश का भारत की राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण रोल है। लेकिन, बीते चुनाव में बसपा को जहां महज 12.88% वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस का ग्राफ गिरकर 2.33% वोट शेयर तक पहुंच चुका है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों की बौखलाहट काफी हद तक समझी जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+