OPINION: नए साल पर योगी सरकार का बस ड्राइवर-कंडक्टर को तोहफा, बढ़ाया जाएगा वेतन
UP News: नए साल पर योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संविदा चालकों और परिचालकों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकर ने संविदा चालकों के वेतन मानदेय में नौ प्रतिशत की वृद्धि की है। तो वहीं, परिचालकों के वेतन में सात प्रतिशत की वृद्धि की है। इस फैसले से परिवहन विभाग के संविदा कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना की है।
योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि यूपी रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों को वेतन में वृद्धि की गई है। संशोधित मानदेय का भुगतान यूपी परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में चालकों एवं परिचालकों को 1.89 रुपए प्रति किमी की दर से मानदेय मिल रहा था।

वहीं, अब इस बढ़ाकर ड्राइवरों के लिए 2.06 रुपये प्रति किलोमीटर और कंडक्टरों के लिए 2.02 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इसका मतलब है कि ड्राइवरों के लिए 17 पैसे प्रति किलोमीटर और कंडक्टरों के लिए 13 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, वेतन वृद्धि सभी क्षेत्रों में समान रूप से लागू नहीं होगी।
विशेष रूप से, नोएडा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत कौशांबी, साहिबाबाद, लोनी डिपो और गोरखपुर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सोनौली, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज डिपो में उपनगरीय सेवाओं में सेवा देने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों के मानदेय दरों में कोई बदलाव नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: 'गंगा की सफाई पर विपक्ष फैलाता है झूठ', सीएम योगी ने मॉरिशस के PM प्रविंद जगन्नाथ से जुड़ा किस्सा दिलाया याद
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 'नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना' से लाभ उठाने के लिए ज़रूरी शर्तों पर भी प्रकाश डाला। ड्राइवरों को दो साल की लगातार सेवा की ज़रूरत होती है, जबकि कंडक्टरों को चार साल की। इसके अलावा, उन्हें एक वित्तीय वर्ष के भीतर 66,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 288 दिन की ड्यूटी पूरी करनी होगी।
इससे पहले नवीन उत्कृष्ट योजना के तहत यह दूरी 78,000 किलोमीटर थी। आवश्यक किलोमीटर में लगभग 12,000 किलोमीटर की कमी एक उल्लेखनीय बदलाव है जिसका उद्देश्य पात्रता शर्तों को आसान बनाना है। हालाँकि, इन लाभों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि वित्तीय वर्ष के दौरान कोई दुर्घटना न घटे।
ये भी पढ़ें: UP News: पीएम आवास पात्र लाभार्थियोंको के लिए बड़ी खबर, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान












Click it and Unblock the Notifications