UP News: पीएम आवास पात्र लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान
PM Awas Yojana latest news hindi uttar pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन और आवास निर्माण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सरकार द्वारा पारदर्शी और जनहितैषी प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए, आवास प्लस के नए मानकों के अनुसार लाभार्थियों का चयन तेज गति से किया जा रहा है। इस पहल में ग्राम चौपालें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जहां ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही किया जा रहा है।
*ग्राम चौपालों के माध्यम से हो रही है पारदर्शी चयन प्रक्रिया*
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में हर शुक्रवार को प्रत्येक विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन शुरू किया है। इन चौपालों में "गांव की समस्या-गांव में समाधान" के सिद्धांत पर कार्य करते हुए, ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। यह पहल न केवल ग्रामवासियों के जीवन को सुगम बना रही है, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता भी सुनिश्चित कर रही है।

चौपालों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन तेजी से हो रहा है। इसके लिए ऑनलाइन सर्वेक्षण शुरू किया गया है, जिसमें "आवास प्लस एप" का उपयोग किया जा रहा है। यह एप न केवल चयन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बना रहा है, बल्कि आवास निर्माण की प्रक्रिया को भी सुगम बना रहा है।
*आवेदन प्रक्रिया में सरलीकरण और तकनीकी सुधार पर सरकार का जोर*
पहले लाभार्थियों को योजना का लाभ पाने के लिए कार्यालयों में जाकर ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था। अब सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। इच्छुक आवेदक "पीएमएवाई मोबाइल एप" के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद आवश्यक दस्तावेज तहसीलदार कार्यालय में जमा करने होंगे, जहां उनका सत्यापन किया जाएगा।
ग्राम चौपालों के जरिए इस प्रक्रिया के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। जिलों में जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जहां योजना की प्रगति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियां बनाई जा रही हैं।
*ग्राम चौपालों के माध्यम से व्यक्तिगत, सार्वजनिक समस्याओं का हो रहा समाधान*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में सरकार गांवों की जमीनी समस्याओं को हल करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम कर रही है। ग्राम चौपालों के माध्यम से न केवल व्यक्तिगत, बल्कि सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। चौपालों के जरिए योजना से जुड़ी सभी जानकारियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। तहसील और थाना दिवसों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के मानकों और लाभों के बारे में व्यापक जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही, जिलों में लाभार्थी चयन के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण लाभार्थी चयन-2024 रजिस्टर तैयार किया जा रहा है, जिससे सभी पात्र लाभार्थियों को शामिल किया जा सके।
*'सभी के लिए आवास' का सपना हो रहा साकार*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सभी के लिए आवास' के दृष्टिकोण को साकार करने में योगी सरकार का यह प्रयास एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि हर गरीब को उनके जीवन का एक स्थायी ठिकाना मिले। इस योजना के तहत न केवल उन्हें छत प्रदान की जा रही है, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य का विश्वास भी दिलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का यह पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की "सबका साथ, सबका विकास" की सोच को मजबूत कर रहा है। ग्राम चौपालों के जरिए जनजागरूकता और पारदर्शिता की यह पहल न केवल ग्रामीण विकास को गति दे रही है, बल्कि गरीबों के लिए 'सभी के लिए आवास' के सपने को साकार करने में भी मील का पत्थर साबित हो रही है।
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत












Click it and Unblock the Notifications