लखनऊ में जिस तरफ देखेंगे पाएंगे अटल बिहारी को, योगी सरकार ने बनाई है ऐसी योजना

लखनऊ। योगी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राजधानी लखनऊ के हर इलाके में अटल करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए नगर निगम ने खाका भी तैयार कर लिया है। शुक्रवार को नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक की गई। इस बैठक में राजधानी लखनऊ में अटल जी के नाम से अस्पताल, स्मृति उपवन, चौराहे, लॉन, कल्याण मंडप बनाए जाने का प्रस्ताव पास किए गए। इसमें से इस्माइलगंज का नगर निगम डिग्री कॉलेज और अवध चौराहे से दुबग्गा चौराहे तक के हाई वे का नाम अटल जी के नाम पर रखा जाएगा।

yogi government is ready to make new places in the name of vajpayee

इसके अलावा हजरतगंज चौराहे का नाम भी अटल जी के नाम से ही रखने का प्रस्ताव रखा गया। नगर निगम ने इसकी अनुमति दे दी है। इन प्रस्तावों पर शासन की मोहर लगना अभी बाकी है। राजधानी लखनऊ के चप्पे-चप्पे में अटल जी को अटल करने की तैयारी कर रही योगी सरकार।

अटल की याद में बनाया जाएगा कल्याण मंडप

नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों पर अटल की यादें संजोने का काम किया जाएगा। इन जमीनों पर अटल जी के नाम से कल्याण मंडप बनाए जाएंगे। इसमें शादी और कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की पारा में आवसीय योजनाएं भी अटल के नाम रहेंगी। इसकी अधिकांश योजनाओं का नाम भी अटल के नाम से किया जाएगा। इतना ही नहीं राजधानी लखनऊ में नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों पर अटल स्मृति उपवन बनाया जाएगा। इसके लिए बिजनौर, अमौसी और पीजीआई की खाली पड़ी जमीन की तलाशी जा रही है।

लखनऊ अटल जी कर्मभूमि रही है। यहां से उनका खास लगाव था। यहां के चप्पे-चप्पे पर उनकी अमिट यादें है जिसको सहेजने की कोशिश जिला प्रशासन कर रहा है। जाहिर तौर पर अटल जी को जितना प्यार लखनऊ से था उतने ही प्यारे अटल लखनऊ वालों के लिए हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से की जा रही ये कोशिशें लखनऊ वासियों के लिए किसी सौगात से कम नही हैं।

ये भी पढ़ें- बंदर भगाने के लिए सीएम आदित्यनाथ ने बताया नायाब नुस्खा, बोले 'हनुमान चालीसा पढ़ो'

ये भी पढ़ें- योगी सरकार से नाराज सामान्य वर्ग के हजारों शिक्षक सड़क पर उतरे, जानिए वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+