बंदर भगाने के लिए सीएम आदित्यनाथ ने बताया नायाब नुस्खा, बोले 'हनुमान चालीसा पढ़ो'

शुक्रवार को ब्रज नगरी मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 346 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम आदित्यनाथ ने ब्रजवासियों को एक बड़ा ही अनोखा ज्ञान भी दिया।

मथुरा। शुक्रवार को ब्रज नगरी मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 346 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम आदित्यनाथ ने ब्रजवासियों को एक बड़ा ही अनोखा ज्ञान भी दिया। योजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे सीएए आदित्यनाथ ने मथुरा के लोगों को बंदरों से बचने के लिए एक नुस्खा बताया। उन्होंने कहा कि जब बंदर सामने आए तो उनके आगे हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दें। इससे बंदर कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब मथुरा पहुंचे तो लोगों ने उनसे शहर में बंदरों को लेकर शिकायत की। इसपर यूपी सीएम ने कहा, 'मैं यहां आया तो मुझसे कहा गया कि यहां पर बंदर बड़े परेशान कर रहे हैं। मैंने कहा बजरंग बली की आरती करना शुरू करो, हनुमान चालीसा का पाठ करो। बंदर कभी नुकसान नहीं पहुंचाएगा।' उन्होंने अपना एक पुराना अनुभवर भी साझा करते हुए बताया कि एक बार गोरखपुर कार्यालय में बंदर उनकी गोद में आकर बैठ गया था।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी पर ओमप्रकाश राजभर ने कंसा तंज, कहा-ड्राइवर नया है लेकिन इंजन पुराना

बंदर जब उनकी गोद में बैठा तो आदित्यनाथ ने उसे केला खिलाया, जिसके बाद से वो रोज उनके पास आने लगा। तभी एक पार्टी कार्यकर्ता ने बंदर को भगाने की कोशिश की तो वो उसे काटने के लिए दौड़ा। तब आदित्यनाथ ने बंदर को डांटा जिसके बाद वो पेड़ पर चढ़ गया। यूपी सीएम ने कहा कि बंदरों के साथ प्रेम से पेश आने पर वो उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

ये भी पढ़ें: वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, जानिए पूरा कार्यक्रम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+