UP: 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते', बलरामपुर से सीएम योगी ने किसे दिया संदेश
Yogi Adityanath On bareli Violence: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट चेतावनी दी कि अब राज्य में अराजकता फैलाने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि धर्म, आस्था और सामाजिक गतिविधियों के नाम पर किसी भी तरह की विघटनकारी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दंगाईयों को चेतावनी देते हुए सीएम योगी ने कहा, 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते। अब उन्हें लगता है कि सरकार उनके सामने झुककर काम करेगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा।'

विकास विरोधियों के लिए चेतावनी
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग विकास के मार्ग में बाधा डालते हैं, उनका परिणाम विनाशकारी होगा। उन्होंने बलरामपुर में स्पष्ट किया कि अब वह दौर नहीं रहा जब अराजकता को सहा जाता था। उनके अनुसार, विकास विरोधियों के लिए परिणामस्वरूप नुकसान तय है और यह न केवल उनके लिए बल्कि उनके द्वारा प्रभावित पीढ़ियों के लिए भी चेतावनी होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग आस्था या धर्म के नाम पर उपद्रव करेंगे, उनका भविष्य अंधकारमय होगा।
बच्चों की भी जिंदगी ये लोग बर्बाद करने पर उतारू हैं- योगी
सीएम योगी ने कहा कि, छोटे-छोटे बच्चों को जिनके हाथों में कलम होनी चाहिए, जिनके हाथों में नोटबुक होनी चाहिए, विज्ञान और गणित की पुस्तकें होनी चाहिए, उनके हाथों में I Love Muhammad का पोस्टर..इनको यह भी नहीं मालूम कि उनकी जिंदगी तो बर्बाद है ही लेकिन इन बच्चों की भी जिंदगी ये लोग बर्बाद करने पर उतारू हैं।
धर्मांतरण और गो-तस्करी पर क्या कहा?
योगी आदित्यनाथ ने लव-जिहाद, धर्मांतरण और गो-तस्करी जैसी घटनाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधियां हो रही हों, तो उन्हें तत्काल प्रशासन को सूचित करें। सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन न केवल जानकारी लेगा, बल्कि सही कदम उठाकर उन पर कार्रवाई भी करेगा। उनका रुख यह दर्शाता है कि राज्य सरकार राष्ट्र और कानून के खिलाफ होने वाली हर गतिविधि पर सख्ती से नजर रख रही है।
ये भी पढ़ें: Ajey The Untold Story of a Yogi: 'गलियां छोड़ चले', रूह कंपा देगा ये गीत, जानिए कौन बना पर्दे पर CM योगी
राज्य में अराजकता और हिंसा को बर्दाश्त नहीं - योगी
सीएम ने कहा कि जो लोग कानून हाथ में लेंगे, अराजकता फैलाएंगे या त्योहारों पर उपद्रव करेंगे, उन्हें कठोर कार्रवाई का सामना करना होगा। उन्होंने बरेली में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि दुस्साहस करने वालों का नतीजा वही होगा। उनका संदेश साफ था, राज्य में अराजकता और हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून की वर्चस्व सुनिश्चित किया जाएगा।
'गजवा-ए-हिंद' हिन्दुस्तान की धरती पर नहीं होगा- योगी
सीएम योगी ने कहा कि, 'गजवा-ए-हिंद' हिन्दुस्तान की धरती पर नहीं होगा,अगर किसी को जहन्नुम में जाना हो तो 'गजवा-ए-हिंद' के नाम पर अराजकता पैदा करने का कुत्सित प्रयास करे...देर-सबेर 'छांगुर' जैसे हाल तो उनके भी होने ही हैं।
ये भी पढ़ें: CM Yogi ने अधिकारियों को निर्देश दिए, नवरात्रि और दीपावली में कानून और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो












Click it and Unblock the Notifications