CM Yogi ने अधिकारियों को निर्देश दिए, नवरात्रि और दीपावली में कानून और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आगामी त्यौहारों को लोग उत्साह और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व-त्योहारों पर जनता की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता में कोई कमी न रह जाए।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान पूरे प्रदेश के मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। उन्होंने सभी विभागों से अपनी तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा देने को कहा।

सीएम योगी ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था और लोगों के सहयोग की वजह से बीते वर्षों में त्योहार शांति से संपन्न हुए हैं। इस बार भी विजयादशमी से लेकर दीपावली और छठ महापर्व तक सभी उत्सव सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाएं।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन यानी 22 सितंबर से प्रदेश में मिशन शक्ति 5.0 अभियान की शुरुआत होगी, जो एक माह तक चलेगा।
21 सितंबर को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पूरे प्रदेश में बाइक रैली निकाली जाएगी, ताकि लोगों को महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जा सके। वहीं, एंटी रोमियो स्क्वॉड भी सार्वजनिक स्थलों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सक्रिय रहेगा।
महिलाओं को मिलेगा सम्मान
योगी ने कहा कि महिला बीट अधिकारी गांव-गांव जाकर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पिंक बूथ सक्रिय रहें और अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाए।
त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों को चिन्हित कर पाबंद किया जाए और किसी भी उपद्रव को बर्दाश्त न किया जाए।
सीएम ने अधिकारियों से कहा कि पिछले अनुभवों से सीख लें और संवेदनशील क्षेत्रों पर 24 घंटे नजर रखें। स्थानीय जरूरतों के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम भी किए जाएं।
सोशल मीडिया पर सतर्कता जरूरी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को कतई बख्शा न जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और घटनाओं के सही तथ्य समय पर सार्वजनिक किए जाएं।
उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ शरारती तत्व समुदायों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे मामलों पर तुरंत नजर रखी जाए और वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर हालात संभालें।
साफ-सफाई और बिजली आपूर्ति पर जोर
सीएम योगी ने नगर विकास और पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया कि मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली आपूर्ति बिना रुकावट के रोस्टर के अनुसार जारी रहे।
त्योहारों से पहले सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए सुविधाओं में कोई कमी न रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं और बाढ़ प्रभावितों की मदद
त्योहारों के दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहें। दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता हो और सांप के काटने तथा रैबीज के इंजेक्शन हर अस्पताल में मौजूद हों।
बाढ़ से प्रभावित जिलों में राहत किट, भोजन और आवास की व्यवस्था करने पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिनके घर गिर गए हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर आवासीय पट्टे दिए जाएं और यह मकान परिवार की महिला मुखिया के नाम पर हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, सम्पूर्ण समाधान दिवस और आईजीआरएस जैसी व्यवस्थाओं में आई शिकायतों का समय पर निस्तारण जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को घटनाओं की दैनिक समीक्षा करने का निर्देश भी दिया।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications