Ajey The Untold Story of a Yogi: 'गलियां छोड़ चले', रूह कंपा देगा ये गीत, जानिए कौन बना पर्दे पर CM योगी
Ajey The Untold Story of a Yogi: 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का इंतजार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थकों को बेसब्री से है। फिल्म में उत्तराखंड के राजपूत अजय बिष्ट का पहले योगी और फिर उत्तर प्रदेश के सीएम की कुर्सी तक सफर दिखाया गया है। फिल्म का टीजर तो 4 सितंबर को रिलीज हुआ था लेकिन फिल्म का पहला गाना आज रिलीज किया गया है।
गाने के बोल हैं 'गलियां छोड़ चले', जिसके शब्द लोगों के दिलों को टच कर रहे हैं, इस गाने में सीएम योगी आदित्यनाथ के घर छोड़ने से लेकर सत्ता तक पहुंचने की यात्रा दिखाई गई है। गाने में कई इमोशनल सींस है, जो लोगों को भावुक भी कर रहे हैं। गाने को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है और लोगों ने इसकी काफी तारीफ भी की है।

गाने में एक युवा लड़के का योगी बनते वक्त किस तपस्या से गुजरता है, उसका फिल्मांकन किया है, जिसे देखने के बाद रूह कांप जाएगी। इस गीत को मशहूर संगीतकार जोड़ी 'मीट ब्रदर्स' ने तैयार किया है और इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक 'बी प्राक' ने अपनी दमदार आवाज़ दी है। गीत के बोल जशर सिंह और संगीता सिंह ने लिखे हैं, जो मन को छू रहे हैं।
अनंत विजय जोशी बने हैं सीएम योगी (Ajey The Untold Story of a Yogi)
फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' में मुख्य भूमिका में अनंत विजय जोशी हैं, जो पर्दे पर सीएम योगी के रूप में दिखाई देंगे। तो वहीं परेश रावल, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', अजय मेंगी, गरिमा विक्रांत सिंह (डेब्यूट) और पवन मल्होत्रा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण ऋतु मेंगी ने सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले किया गया है और निर्देशन रवीन्द्र गौतम ने किया है।
9 सितंबर 2025 को रिलीज होगी Ajey The Untold Story of a Yogi
फिल्म की पटकथा दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखी है। सिनेमैटोग्राफी विश्नु राव की है। यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका वितरण एए फिल्म्स और अनिल थडानी कर रहे हैं।
आइए एक नजर डालते हैं अनंत विजय जोशी के सफर पर...
- अभिनेता अनंत विजय जोशी का जन्म 26 अक्टूबर 1989 में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुआ।
- अनंत विजय जोशी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'वो पांच दिन' से की थी,
- फिर वे ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'गंदी बात' में नजर आए।
- उन्होंने कटहल फिल्म में काम किया, जिसमें सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थीं।
- वहीं अनंत जोशी 'ये काली काली आंखे' और 'मामला लीगल है' शोज में भी काम कर चुके हैं।
एक नजर सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रोफाइल पर
- योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है।
- उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था।
- उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट forest ranger थे।
- योगी ने प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल में ही प्राप्त की थी।
- उन्होंने 1993 में गोरखपुर के गोरखनाथ मठ में Mahant Avaidyanath को अपना गुरु मानकर संन्यास ले लिया।
- इसी दौरान उनका नाम अजय सिंह बिष्ट से बदलकर योगी आदित्यनाथ रखा गया।
- बाद में वे गोरखनाथ मठ के महंत बने और समाजसेवा और धार्मिक कार्यों से जुड़ गए।
- 26 वर्ष की आयु में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए।
- इसके बाद उन्होंने लगातार 5 बार संसद का चुनाव जीता।
- 2017 में भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया।
- उनके नेतृत्व में भाजपा दूसरी बार साल 2022 में भारी मतों से विजयी हुई।












Click it and Unblock the Notifications