UP News: CM योगी ने CATS-UPSIC ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल एप को किया लॉन्च, लोगों को अब तुरंत मिलेगा न्याय
Yogi Adityanath Launch CATS UPSIC Online Portal Mobile App: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिकायतों और द्वितीय अपीलों की ई-फाइलिंग व ऑनलाइन सुनवाई की सुविधा के लिए CATS-UPSIC ऑनलाइन पोर्टल एवं मोबाइल एप को लॉन्च किया।
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि आज लखनऊ में शिकायतों तथा द्वितीय अपीलों की ई-फाइलिंग व ऑनलाइन सुनवाई की सुविधा के लिए CATS-UPSIC (कंप्लेंट और अपील ट्रैकिंग सिस्टम उत्तर प्रदेश स्टेट इन्फॉर्मेशन कमीशन) ऑनलाइन पोर्टल एवं मोबाइल एप का शुभारंभ हुआ।

भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण में अत्यंत सहायक
सीएम योगी ने खुशी जताते हुए कहा कि जनहित के लिए देश में ऐसा एप लॉन्च करने वाला पहला सूचना आयोग, उत्तर प्रदेश सूचना आयोग है। यह सुविधा जनता को त्वरित व समयबद्ध तरीके से न्याय दिलाने और पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण में अत्यंत सहायक साबित होगी। सीएम योगी ने इसके लिए प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें- UP News: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री












Click it and Unblock the Notifications