UP News: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की शुक्रवार को 92 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लखनऊ स्थित दो माल एवेन्यू आवास पर आयोजन रखा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह की आवाज पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर ही कल्याण सिंह के लिए सच्चे श्रद्धांजलि है। वह देश के असली सपूत थे। उधर नगर निगम कार्यालय के सामने कल्याण सिंह की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक विधायक शामिल हुए।

कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे। वह हिंदुत्व का बड़ा चेहरा थे। कल्याण सिंह संघ से जुड़े राम मंदिर आंदोलन के अगवा रहे हैं। उनका जीवन संघर्ष भरा रहा। उनके करीबी बताते हैं कि कल्याण सिंह कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ तक हो जाते थे। उन्होंने पद पर बने रहने के लिए कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। यही वजह रही कि अयोध्या में कर सेवकों पर गोली चलवाने से उन्होंने इनकार कर दिया।
अयोध्या के विवादित ढांचे के विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पद को ठोकर मार दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए एक नहीं सैकड़ो सत्ता कुर्बान है। हालांकि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में विराजमान राम लाल के दर्शन करने की उनकी इच्छा अधूरी रह गई। 89 वर्ष की उम्र में 21 अगस्त 2021 को देर शाम बीमारी के चलते उनका लखनऊ में देहांत हो गया।












Click it and Unblock the Notifications